Date: 21/05/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

औरंगाबाद में दिखा दवा व्यवसायियों के बंदी का असर, लोगो को हो रही परेशानी 

5/20/2026 4:27:20 PM IST

17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad: औरंगाबाद पूरे देश भर में दवा व्यवसायियों के बंदी का व्यापक असर औरंगाबाद में भी देखने को मिल रहा है । दवा के लिये लोग दुकानों पर जा रहे हैं मगर वहां ताला बंद देखकर वापस लौट जा रहे हैं । दवा व्यवसायियों ने बताया कि ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट असोसिएशन के द्वारा आहूत यह बन्द पूरे देश भर में बुलाई गई है जिसका असर दिख रहा है । गौरतलब है कि ऑनलाइन दवा आपूर्ति पर रोक लगाने को लेकर यह बंद बुलाया गया है और सभी दवा व्यवसायी एकजुट होकर इसका जमकर विरोध कर रहे हैं ।
 
कोयलांचल लाइव के लिए औरंगाबाद से रुपेश की रिपोर्ट