Date: 21/05/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
डीसी के अध्यक्षता में हुई आपदा प्रबंधन प्राधिकार समिति की बैठक, दिए गए निर्देश
5/20/2026 7:12:06 PM IST
73
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने समिति के कार्यों एवं विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के अंतर्गत लाभुकों को दिए जाने अनुग्रह अनुदान राशि एवं वांछित दस्तावेजों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उन्होंने बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि आपदा से पीड़ित परिजन जानकारी के अभाव में पर्याप्त दस्तावेजों को तत्काल नहीं दे पाते हैं, उक्त वजह से अनुग्रह राशि के भुगतान में देरी हो जाती है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आपदा अनुग्रह के लिए पर्याप्त दस्तावेज की जानकारी पूर्व में उपलब्ध कराई जाए ताकि अनावश्यक रूप से विलंब नहीं हो, एवं कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े। वहीं बैठक के क्रम में समिति के समक्ष अंचलवार झारखंड सरकार द्वारा अधिसूचित राज्य की विशिष्ट स्थानीय आपदा संबंधी अभिलेख यथा पानी में डूबने के 01, वज्रपात (व्यक्ति) के 03, वज्रपात (पशु) के 01 सर्प दंश के 01 एवं अतिवृष्टि से मकान क्षति के 09 सहित कुल 17 अभिलेखों को समिति के समक्ष उपस्थापित किया गया। जिसमें समिति द्वारा सभी 17 अभिलेखों की समीक्षा कर समुचित एवं नियमानुकूल कार्रवाई करते हुए प्रावधान के समुचित निर्णय लेते हुए आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया। इसके अलावा बैठक के दौरान आपदा प्रबंधन कोषांग के कार्यों प्राप्त आवंटन, आवंटन अधियाचना आदि से जुड़े मामलों पर समुचित कार्रवाई हेतु दिशा निर्देश दिया गया। इस मौके पर अध्यक्ष जिला परिषद दीपिका बेसरा, उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी, अनंत कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी संतोष कुमार घोष, सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
कोयलांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जवईनिया गांव के पास कटाव निरोधक कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, युद्धस्तर पर कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश
#
JAC इंटरमीडिएट परीक्षा में अनुपम लाहा ने लहराया परचम, हरे लाल महतो ने किया सम्मानित
#
गांव के पास कटाव निरोधक कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश
#
बिहार में 40 हजार दवा दुकानें बंद, ई फार्मेसी के विरोध में दवा व्यपारियों की हड़ताल
#
परीक्षा केंद्रों पर बिजली-पानी संकट मामले पर परीक्षा नियंत्रक से मिला आइसा का एक प्रतिनिधि मंडल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सोहराय और सोहरा आदिवासी पेंटिंग के जरिये गांव की महिलाए बन रही आत्मनिर्भर
#
रेल कर्मचारियों ने रेल इंजन कारखाना कार्यालय के बाहर दिया धरना, कहा....
#
बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल से की मुलाकात, शराब घोटाले और ACB की कार्यशैली उठाया सवाल ,कहा ...
#
दुबई के कुनाफ़ा चॉकलेट के चक्कर में महंगा हुआ पिस्ता
#
GT vs RCB: रजत पाटीदार के विवादित कैच पर जेसन होल्डर ने दिया हैरान करने वाला बयान, कहा, 'मैं खुश हूं..