Date: 22/05/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
राज्य गठन के बाद पहली बार 25 नक्सलियों और दो उग्रवादियों ने पुलिस मुख्यालय में किया सरेंडर, डीजीपी ने कहा ....
5/21/2026 1:39:12 PM IST
57
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi
: राज्य गठन के बाद आज पहली बार 25 से अधिक नक्सलियों ने हथियारों की बड़ी खेप के साथ आत्म समर्पण किया है। रांची के धुर्वा स्थित पुलिस मुख्यालय में भाकपा माओवादी के 25 नक्सली और उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के दो सदस्यों ने राज्य के पुलिस महानिदेशक तदासा मिश्र, सीआरपीएफ के आईजी साकेत सिंह और पुलिस मुख्यालय के एडीजी ऑपरेशन मनोज कौशिक समेत कई वरीय पुलिस अधिकारियों के समक्ष नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। नक्सली गतिविधियों को छोड़ समाज की मुख्य धारा में जुड़ने पर पुलिस मुख्यालय की ओर से आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों को पुष्पगुच्छ और शॉल देकर सम्मानित किया गया। सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने भारी संख्या में हथियार और कारतूस भी पुलिस को सौंपे हैं।आत्मसमर्पण करने वालों में 25 भाकपा (माओवादी) और 2 जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के सदस्य हैं। इनमें आठ नक्सलियों पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इन सभी के खिलाफ कुल 426 मामले दर्ज हैं।सीआरपीएफ, झारखंड पुलिस और खुफिया विभाग का प्रयास अब जमीन पर दिख रहा है। पिछले एक महीने से सारंडा में सक्रिय दो दर्जन से ज्यादा नक्सली हथियार के साथ जंगल से निकलने का प्रयास कर रहे थे, जिसे सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षित जंगल से बाहर निकाल लिया है।पुलिस मुख्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में सभी नक्सली एक साथ आधिकारिक रूप से सरेंडर कर दिया। आत्मसमर्पण के साथ-साथ नक्सलियों ने आधुनिक हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद भी पुलिस को सौंपा है जिनमें लाइट मशीन गन,5 इंसास राइफल, 9 एसएलआर राइफल, 1 बोल्ट एक्शन राइफल, 1 पिस्टल, 31 मैगजीन, 3000 राउंड जिंदा कारतूस शामिल हैं। इस मौके पर राज्य की पुलिस महानिदेशक तदासा मिश्र ने आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों का स्वागत किया। उन्होंने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के परिवारों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आगे भी उनका ख्याल रखा जाएगा। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि आज और इससे पहले आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की मांगों को पूरा करने की दिशा में कार्यवाही की जाएगी। नक्सल अभियान में पुलिस द्वारा अब तक की लड़ाई में दिए गए बलिदान को भी पुलिस महानिदेशक ने याद किया।
इस मौके पर एडीजी ऑपरेशन मनोज कौशिक ने आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों और उनके परिजनों को पुलिस मुख्यालय की ओर से शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की ओर से चलाए जा रहे हैं आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति का लाभ उठाकर नक्सलियों ने मुख्य धारा से जुड़ने का कदम उठाया है। इस कार्य के लिए आत्म समर्पण करने वाले नक्सली और उनके परिजन बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम के दौरान मनोज कौशिक ने झारखंड पुलिस, झारखंड जगुआर, कोबरा बटालियन और सीआरपीएफ के शहीद उन जवानों को भी नमन किया जिन्होंने झारखंड के शांति बहाली की दिशा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।
रांची से कोलयांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आरा रेलवे स्टेशन पर घायल महिला को RPF ने दी त्वरित मदद, अस्पताल पहुंचाया
#
जिला जज में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
#
24 मई को दिल्ली मे जुटेंगे डेढ लाख आदिवासी प्रतिनिधी, लाल किले मे गूंजेगा जनजातीय गौरव
#
आजसू नेता हरे लाल महतो ने इंटर जिला टॉपर अनामिका गोराई को किया सम्मानित,गांव की बेटियों को लेकर कहा ...
#
नीट मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन रहा फ़लाफ - बबुआ सिंह
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
देशभर में 20 मई को बंद रहेंगी दवा दुकानें, ई-फार्मेसी और प्रीडेटरी प्राइसिंग के विरोध में केमिस्टों का राष्ट्रव्यापी आंदोलन
#
धनबाद में बड़ा ऑपरेशन चाइल्ड लाइन और रेल पुलिस ने 11 बच्चे को बचाया
#
ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, कहा- इनको समझौता करना...
#
शादी से पहले दूल्हा की जमकर पिटाई ,दुल्हा समेत 10 लोग घायल
#
'कोयलांचल लाइव' के चौथी वर्षगांठ पर पहुंचे कई दिगज ,सभी ने दी शुभकानाएं, विधायक राज सिन्हा ने कहा ...