Date: 22/05/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आजसू नेता हरे लाल महतो ने इंटर जिला टॉपर अनामिका गोराई को किया सम्मानित,गांव की बेटियों को लेकर कहा ...
5/21/2026 2:59:21 PM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
सरायकेला :
सरायकेला-खरसावां के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत चालियामा गांव की इंटर कला संकाय की जिला टॉपर अनामिका गोराई को गुरुवार को “जन सेवा ही लक्ष्य” के संस्थापक एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो ने सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने अनामिका को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उसकी आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की। अनामिका गोराई ने इंटर आर्ट्स परीक्षा में 500 में से 437 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। वह शिवानंद विद्यापीठ प्लस टू उच्च विद्यालय, चालियामा की छात्रा है। उसके पिता अनिरुद्ध गोराई ग्रामीण चिकित्सक हैं, जबकि माता अंजू गोराई गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद अनामिका ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है।अनामिका के इस कामयाबी को लेकर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो ने कहा कि यह क्षेत्र काफी पिछड़ा माना जाता है, लेकिन यहां की बेटियां अपनी प्रतिभा और मेहनत से लगातार नई मिसाल कायम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अनामिका की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे अन्य छात्र-छात्राओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। हरे लाल महतो ने कहा कि आर्थिक अभाव किसी भी प्रतिभा की राह में बाधा नहीं बनना चाहिए। समाज और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने में सहयोग करें। उन्होंने अनामिका को उच्च शिक्षा में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर अनामिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उसने बताया कि वह आगे चलकर सिविल सेवा के क्षेत्र में जाना चाहती है और देश सेवा करना उसका सपना है। वहीं, बेटी की इस उपलब्धि और सम्मान से परिवार के लोग खुश है। अनामिका के माता-पिता ने हरे लाल महतो के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस सम्मान और सहयोग से उनकी बेटी का मनोबल और बढ़ा है। इस मौके पर आजसू पार्टी के अजय सिंह, बुलेट नाग, राजकिशोर महतो, पशुपति महतो, पूर्व मुखिया हरि पद सिंह, लक्ष्मीकांत महतो, सनत महतो आदि मौजूद थे।
सरायकेला से कोयलांचल लाइव के लिए बसंत साहू की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आरा रेलवे स्टेशन पर घायल महिला को RPF ने दी त्वरित मदद, अस्पताल पहुंचाया
#
जिला जज में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
#
24 मई को दिल्ली मे जुटेंगे डेढ लाख आदिवासी प्रतिनिधी, लाल किले मे गूंजेगा जनजातीय गौरव
#
नीट मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन रहा फ़लाफ - बबुआ सिंह
#
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में शहरी जैव विविधता संरक्षण पर हुआ कार्यशाला,जैव विविधता बोर्ड के उपनिदेशक बोले ....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
देशभर में 20 मई को बंद रहेंगी दवा दुकानें, ई-फार्मेसी और प्रीडेटरी प्राइसिंग के विरोध में केमिस्टों का राष्ट्रव्यापी आंदोलन
#
धनबाद में बड़ा ऑपरेशन चाइल्ड लाइन और रेल पुलिस ने 11 बच्चे को बचाया
#
ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, कहा- इनको समझौता करना...
#
शादी से पहले दूल्हा की जमकर पिटाई ,दुल्हा समेत 10 लोग घायल
#
'कोयलांचल लाइव' के चौथी वर्षगांठ पर पहुंचे कई दिगज ,सभी ने दी शुभकानाएं, विधायक राज सिन्हा ने कहा ...