Date: 14/08/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गौवंश से लदा वाहन को गौ रक्षा दल ने पकड़ा, एक हिरासत में!
5/21/2026 2:16:40 PM IST
101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:-धनबाद के मटकुरिया चेकपोस्ट के पास गुरुवार को गौ रक्षा दल के सदस्यों ने गौवंश से लदे एक मैजिक वाहन को पकड़ लिया। मामले में वाहन समेत एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर बैंक मोड़ थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दल के सदस्यों ने वाहन को रोका, जबकि एक अन्य वाहन मौके से फरार हो गया। पकड़े गए वाहन से एक बछड़ा और एक बैल बरामद किया गया है। पुलिस हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। गौ रक्षा दल के सदस्य अक्षत पासवान ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि गोधर चेकपोस्ट की ओर से गौवंश लदे वाहन गुजर रहे हैं। सूचना के बाद दल के सदस्य सक्रिय हुए और मटकुरिया चेकपोस्ट के पास घेराबंदी कर एक मैजिक वाहन को पकड़ लिया। हालांकि दूसरा वाहन मौके से फरार होने में सफल रहा। पकड़े गए वाहन में एक बछड़ा और एक बैल मौजूद था, जिसके बाद वाहन, गौवंश और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं विश्व हिन्दू परिषद के जिला विभाग संपर्क प्रभारी द्वारका प्रसाद तिवारी ने गौ रक्षा दल के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि गौ तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गौवंश हिंदू समाज की आस्था से जुड़ा विषय है और इसे बचाने के लिए समाज को एकजुट होकर आगे आने की जरूरत है। इधर बैंक मोड़ थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
धनबाद से कोलयांचल लाइव के लिए संजना सिंह की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पारिवारिक विवाद में सुलह की कोशिश नाकाम, बातचीत के दौरान भतीजे ने किया चाकू से हमला
#
बरवाअड्डा में नकली शराब का जखीरा पकड़ा, 16,080 बोतलें जब्त; बिहार भेजने की थी तैयारी
#
शिक्षा के मंदिर में रिश्वतखोरी! 10 हजार लेते शिक्षक रंगेहाथ गिरफ्तार, निगरानी का बड़ा एक्शन
#
गया में सामूहिक दुष्कर्म के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित परिवार ने ईमेल से शीर्ष अधिकारियों को भेजी शिकायत
#
सुबह की सैर पड़ी भारी, बाराद्वारी में महिला के गले से चेन झपटकर भागे बदमाश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हिमांशु हत्याकांड में पुलिस की बड़ी सफलता, 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
#
कांटापहाड़ी में फिर हुआ भूधंसान, लोगों में मची अफरा तफरी, स्थानीय लोग चिंतित
#
दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम ने नीट में मारी बाजी, उपायुक्त ने नीट में सफलता पर छात्रा को किया सम्मानित
#
अक्षय कुमार हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस पर रहा शानदार परफॉरमेंस
#
वीर सपूत के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार