Date: 28/05/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 गैरेज मिस्त्री की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत 

5/28/2026 1:04:27 PM IST

14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित सिमराटांड़ में दर्दनाक सड़क हादसे में एक गैरेज मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय विकास शर्मा के रूप में हुई है, जो बिहार के लखीसराय जिले के बढ़ैया का रहने वाला था। वह बरवाअड्डा में किराए के मकान में रहकर गोविंद बाड़ी गैरेज में मिस्त्री का काम करता था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गैरेज संचालक गोविंद हाजरा ने बताया कि विकास शर्मा रोज की तरह गुरुवार सुबह काम पर पहुंचा था। इसी दौरान गैरेज में खड़ी एक ट्रक जेएच-10-सीई-5756 अचानक अपनी जगह से लुढ़क गया, जिसने पास में खड़े विकास शर्मा को अपनी चपेट में लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों और सहकर्मियों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज ट्रक को अपने कब्जे ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि विकास काफी मेहनती और मिलनसार व्यक्ति था तथा लंबे समय से गैरेज में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।
 
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक कुमार की रिपोर्ट