Date: 29/08/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आपसी रंजिश में देर रात गोलीबारी, दो युवक घायल, इलाके में तनाव
5/28/2026 4:06:45 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताबाद में बुधवार देर रात आपसी रंजिस को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी की घटना हुई है। रात करीब एक बजे हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में दो लोग गोली लगने से घायल हो गए है। घायलों में छाताबाद निवासी, नीतीश कुमार यादव तथा एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। नीतीश कुमार यादव की जांघ में गोली लगी है। नीतीश यादव का इलाज निचितपुर स्थित एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। कतरास थाना के प्रभारी सह इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि छाताबाद स्थित कैलूडीह मैदान के समीप देर रात आपसी रंजिश में दो गुटों में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है, जिसमें दो लोगों को गोली लगी है। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे है। उन्होंने बताया कि फिलहाल क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले में एफआईआर दर्ज नही की गई है, लेकिन आगे की कार्रवाई जारी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही देर रात बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, कतरास अंचल इंस्पेक्टर मो. रुस्तम अंसारी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। गुरुवार सुबह भी ग्रामीण एसपी मोहम्मद याकूब मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली और पुलिस पदाधिकारियों को कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। फिलहाल घटना में शामिल अपराधियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं गोलीबारी में घायल नीतीश कुमार यादव के पिता किशोरी यादव ने बताया कि वह दूध का कारोबार करते हैं। देर रात उनका बेटा गाय-भैंसों की निगरानी के लिए बाहर निकला था। इसी बीच उन्हें गोलीबारी में उनके बेटे को गोली लगने की सूचना मिली।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गिरिडीह पुलिस की बड़ी पहल, 112 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल
#
साइबर अपराध पर धनबाद पुलिस का बड़ा प्रहार, गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता अभियान
#
NIA टीम.पहुंची धनबाद , प्रिंस खान का पाकिस्तान कनेक्शन और रंगदारी नेटवर्क की जांच में जुटा NIA
#
अब हर गली में नजर आएंगी 'पुलिस दीदी', स्कूल-कॉलेजों के बाहर अभया ब्रिगेड की बढ़ी ताकत
#
गया में ‘पुलिस दीदी’ का दमदार एक्शन, 70 बाइक-स्कूटी से हॉटस्पॉट पर होगी महिला सुरक्षा की निगरानी!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
थार की टक्कर से टोटो सवार दो लोग घायल, गुस्साई भीड़ ने किया तोड़फोड़
#
स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, आरा अस्पताल में घायल युवक की अनदेखी
#
शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 271 अंक नीचे खुला
#
आपसी रंजिश में देर रात गोलीबारी, दो युवक घायल, इलाके में तनाव
#
भोजपुर की पीड़िया चित्रकारी को GI टैग से मिलेगा नया बाजार