Date: 23/08/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एमआर कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने कंपनी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
5/28/2026 4:06:45 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद थाना क्षेत्र के चिरागोड़ा स्थित एक किराए के मकान में रहने वाले 31 वर्षीय युवक चिराग लक्ष्मी ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मौके पर जांच करने पहुंचे धनबाद थाना के एएसआई हरि प्रसाद नारायण ने बताया कि मृतक चिराग लक्ष्मी एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) का काम करता था और धनबाद में किराए के मकान में रहकर नौकरी करता था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। उनका का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। वहीं मृतक के पिता कुंदन कुमार ने कंपनी और उसके अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नौकरी शुरू करने के बाद से ही चिराग पर लगातार काम और टारगेट का दबाव बनाया जाता था। कंपनी के मैनेजर और कलेक्शन से जुड़े लोग उसे हमेशा मानसिक रूप से परेशान और प्रताड़ित करते थे, जिससे वह काफी तनाव में रहने लगा था। मृतक के पिता ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ पटना जाने की तैयारी कर रहे थे, जहां उनका किडनी ट्रांसप्लांट होना था। इसी दौरान जब वह खाना लेने बेटे के कमरे पर पहुंचे तो देखा कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का परिजनों ने लगाया आरोप
#
जमीनी विवाद में जमकर हुई मारपीट तीन महिलाएं घायल, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे मंत्रीसंजय पासवान
#
बंद मकान का ताला तोड़ 30 लाख की हुई चोरी,पुलिस गश्ती की खुली पोल
#
मैथन में CISF की बड़ी कार्रवाई, बिना दस्तावेज के कोयला लदा ट्रक पकड़ा
#
बरवाअड्डा थाना बना अखाड़ा, विधायक जयराम महतो पर मुखिया पुत्र ने लगाया गला दबाने का आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
डिगवाडीह आउटसोर्सिंग डंप में मिला शव, हत्या की आशंका पर बवाल
#
एमआर कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने कंपनी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
#
बरवाअड्डा में नकली शराब का जखीरा पकड़ा, 16,080 बोतलें जब्त; बिहार भेजने की थी तैयारी
#
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का भव्य स्वागत, 'प्रधानमंत्री के 12 वर्ष बेमिसाल' कार्यक्रम में गिनाईं उपलब्धियां
#
भारतीय रंगमंच की दिग्गज हस्ती विजया मेहता का निधन, थिएटर जगत में शोक