Date: 10/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
“चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान के तहत माहवारी स्वच्छता पर ब्लॉक स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
5/30/2026 3:46:05 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: माहवारी स्वच्छता प्रबंधन को बढ़ावा देने तथा महिलाओं एवं किशोरियों के बीच माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों एवं सामाजिक वर्जनाओं को दूर करने के उद्देश्य से “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान के अंतर्गत आज गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रखंड कार्यालय में एक ब्लॉक स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कनीय अभियंता द्वारा की गई। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र की सभी जल सहियाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, सुरक्षित एवं स्वच्छ मासिक धर्म व्यवहार, सैनिटरी पैड के सही उपयोग एवं निपटान, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा माहवारी से संबंधित प्रचलित मिथकों एवं भ्रांतियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान श्री ओम प्रकाश प्रधान, तकनीकी विशेषज्ञ और ब्लॉक वाश को ऑर्डिनेटर, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। उन्होंने बताया कि माहवारी एक प्राकृतिक एवं सामान्य जैविक प्रक्रिया है, जिसके प्रति सही जानकारी और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने स्वच्छता संबंधी व्यवहार अपनाने, संक्रमण की रोकथाम, सुरक्षित सैनिटरी उत्पादों के उपयोग तथा उनके पर्यावरण-अनुकूल निपटान के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। साथ ही जल सहियाओं को समुदाय स्तर पर जागरूकता गतिविधियों के संचालन, किशोरियों एवं महिलाओं के साथ संवाद स्थापित करने तथा माहवारी से जुड़े विषयों पर खुलकर चर्चा को बढ़ावा देने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि जल सहियाएं अपने-अपने गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं, किशोरियों एवं समुदाय के अन्य सदस्यों को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगी, जिससे स्वस्थ एवं सम्मानजनक माहवारी प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा। इसके उपरांत सभी जल सहियाओं ने माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने तथा समाज में सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन लाने हेतु सामूहिक शपथ ग्रहण की। साथ ही प्रतिभागियों को “रेड डॉट चैलेंज” से जोड़ते हुए माहवारी से जुड़े विषयों पर चुप्पी तोड़ने, खुलकर संवाद करने तथा जागरूकता संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने अभियान को सफल बनाने तथा माहवारी स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान का उद्देश्य माहवारी को लेकर समाज में व्याप्त झिझक, भेदभाव और गलत धारणाओं को समाप्त कर महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मुंगेर में राहत की नाव बनी आफत! , बाढ़ के पानी में अचानक डूबी नाव ,बाल-बाल बचे 6 लोग
#
शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! ब्लैकबोर्ड के बदले बंद दरवाजे पर पढ़ाते दिखे शिक्षक
#
बाल विवाह पर प्रहार, जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक दल को हरी झंडी दिखा डीसी ने किया रवाना
#
अतिक्रमण के खिलाप चला बुलडोजर ,दर्जनों दुकान-ठेले हटाए गए, दोबारा अतिक्रमण करने पर एसडीएम ने कहा ................
#
झमाझम बारिश में जलमग्न हुआ वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, पुराने से नये परिसर तक भरा पानी,छात्र-शिक्षक और कर्मचारी परेशान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सडकों पर बह रहा है, हजारों लीटर पानी, विभाग है बेखबर ?
#
यात्री ट्रेनों की लेट लतीफी के मुद्दे को लेकर विधायक सरयू राय ने खोला मोर्चा
#
“चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान के तहत माहवारी स्वच्छता पर ब्लॉक स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
#
विधानसभा पहुंच ने से पहले हजारीबाग में पुलिस ने छात्रों को रोका, छात्रों ने कहा ...
#
सुबह की सैर पड़ी भारी, बाराद्वारी में महिला के गले से चेन झपटकर भागे बदमाश