Date: 30/03/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तेज रफ्तार का कहर: डुमरी में वाहन की टक्कर से दो बिजली खंभे क्षतिग्रस्त,इलाके में दहशत
3/30/2026 11:55:46 AM IST
13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:- धनबाद के झरिया क्षेत्र अंतर्गत जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डुमरी 2 नंबर में बीती देर रात एक तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला। एक अनियंत्रित वाहन ने सड़क किनारे लगे बिजली के दो खंभों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों खंभे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय निवासियों के अनुसार, टक्कर लगते ही इलाके में शॉर्ट सर्किट की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके कारण कई घरों में बिजली के उपकरण जैसे पंखा, टीवी और फ्रिज जल गए। अचानक हुई इस घटना से लोग दहशत में आ गए और उन्हें काफी नुकसान का भी सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों ने इस घटना के लिए भारी वाहनों को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि इस मार्ग से रोजाना भारी वाहन तेज रफ्तार में गुजरते हैं, जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों ने यह भी बताया कि उन्होंने कई बार इस समस्या को लेकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते ध्यान देता, तो आज यह स्थिति नहीं बनती। घटना के बाद लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।वहीं, पाथरडीह सबस्टेशन के एसडीओ से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। फिलहाल इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित है और क्षतिग्रस्त खंभों को ठीक करने का काम जारी है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अवैध परिवहन और तेज रफ्तार वाहनों पर रोक नहीं लगाई गई, तो भविष्य में इससे भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
संजना सिंह कोलयांचल लाइव डेक्स
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
खूनी संघर्ष, दुर्गा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान
#
लाइन गई अलिशा अग्रवाल , ठुमका लगाना थानेदारी पर पड़ी भारी
#
डिमना झील में मिला महिला का शव,मौके पर पहुंची पुलिस
#
नाबालिग बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म,परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
#
शांति से विसर्जित हुआ रामनवमी की जुलूस,एसएसपी पीयूष पाण्डेय की रही हर गति विधि पर नजर...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
होली के दिन पति ने की ऑटो चलाने की जिद,कुएं में कूदी पत्नी, बचाने के प्रयास में बेटी की गई जान
#
सरस्वती पूजा के दौरान जमकर हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
#
उत्साह और उमंग के साथ एसएसपी आवास पर अधिकारियो ने खेली होली ,रंग-गुलाल के बीच सभी ने दिया भाईचारे का संदेश
#
बेटी की शादी के लिए रुपये निकालकर घर लौट रहे पिता से लाखो की छिनतई
#
नीट छात्रा हत्या मामले में आया नया मोड़, परिजन को हत्या की दी गई धमकी