Date: 03/05/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
चोरी का विरोध करना पड़ा महंगा ,चोरों ने महिला का गर्दन काटा,भाई ने एक चोर को पकड़ा ,अब पुलिस ....
5/3/2026 11:43:28 AM IST
26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
:भोजपुर के बिहिया नगर में शनिवार देर रात चोरी के दौरान विरोध करने पर चोरों ने महिला का गर्दन काट दिया। बाल पकड़कर धारदार हथियार से गर्दन के आगे और पीछे के हिस्से पर वार किया है। गर्दन के आगे करीब 9 सेंटीमीटर और पीछे साइड एक-एक इंच की दूरी पर तीनों जगहों पर करीब चार से पांच सेंटीमीटर तक काटा गया है। गर्दन काटकर अलग करने की कोशिश किया गया, लेकिन बेटी के हल्ला करने पर परिवार के सदस्य जाग गया। एक चोर को पकड़ लिया। पीड़िता की पहचान नगर वार्ड-14 निवासी आशीष कुमार वर्मा की पत्नी अनु कुमारी (25) के तौर पर हुई है। घटना बिहिया थाना क्षेत्र की है।
सलामती की दुआ करता रहा देवर :
खून से लथपथ हालत में महिला को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया। जहां डॉक्टर विकास की देखरेख में इलाज चल रहा है। हालत काफी नाजुक बनी हुई है। इस दौरान ओटी में एक भावुक दृश्य देखने को मिला। देवर ओटी स्ट्रेचर पर खून से लथपथ हालत में पड़ी भाभी के पैर के पैसिव एक्सरसाइज करते दिखा। अपनी भाभी की सलामती के लिए मंत्र उच्चारण करते हुए ऑपरेशन खत्म तक पैर सहलाता रहा।
शोर मचाने पर चोरो ने गर्दन पर किया वार :
देवर आदित्य कुमार ने बताया कि चचेरे भाई आशीष कुमार का बनाही गांव में ज्वेलरी शॉप है। गुरुवार की रात चाचा मुन्ना सेठ बनाही से दुकान बंद के घर वापस आ रहे थे। इसी बीच फिलंगी रेलवे फाटक के पास हुए सड़क हादसे में उनके दोनों पैर टूट गए थे। दो दिन इलाज के बाद उन्हें शनिवार देर शाम बनारस लेकर आशीष कुमार भइया, मेरे पापा और परिवार के दो लोग गए थे। सभी के जाने के बाद भाभी खाना खाकर अपनी बेटी आरोही के साथ कमरे में चली गईं। घर में घुसने से पहले ही भाभी का कमरा आता है। रात दो तीन की संख्या में चोर घर में घर में घुसकर भाभी के कमरे में चोरी कर रहे थे। तभी सामान उठाने की आवाज सुनकर उनकी आंख खुल गई। आंख खोलते उनकी नजर चोरों पर पड़ी। जैसे ही हल्ला करने की कोशिश की, उसी दौरान एक चोर ने भाभी पर हमला कर दिया। बेहरमी से गर्दन को काट दिया। आदित्य कुमार ने आगे बताया कि किसी तरह उनकी बेटी आरोही कमरे से बाहर निकल कर हल्ला करना शुरू किया। उसके बाद मेरे बड़े भाई दौड़कर आए और एक चोर को पकड़ लिया। बाकी अन्य चोर फरार हो गए। गर्दन कटने से खून का बहाव काफी तेजी से हो रहा था। किसी तरह कपड़े से बांधकर इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए। वहीं, ऑन ड्यूटी डॉक्टर विकास ने बताया कि महिला के आगे और पीछे से गर्दन काटा गया है। जिसके कारण उनके शरीर से लगभग खून गिर गया है। खून गिरने से पूरा बॉडी उजला पड़ गया है। पीछे जो वार किया गया वो काफी गहरा है, मसल तक गहरा घाव है। अभी ऑपरेशन कर दिया गया है, लेकिन स्थिति काफी नाजुक है। ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बिजली की आंख मिचौली ने माँ और बच्चे की ली जान ,प्रसव के दौरान टॉर्च की रोशनी में हो रहा था ऑपरेशन
#
20 फिट के ऊंचाई से गिरने से दो मजदूर की हुई दर्दनाक मौत,मौके पर पहुंची पुलिस
#
विवाहिता की हुई संदिग्ध मौ’त, ससुरालवालों पर लगा हत्या का आरोप, जाँच में जुटी पुलिस
#
भगौड़े प्रिंस खान के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा हुआ तेज,शैफी उर्फ मेजर फिर 3 दिन के रिमांड पर
#
बंद खदान में डूबी किशोरी का पांचवें दिन मिला शव
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
धनबाद स्टेशन से लावारिस बैग में 77 बीयर कैन व अंग्रेजी शराब बरामद
#
Asian Boxing Championship में उतरेंगे भारत के 4 मुक्केबाज, जीत होगी दर्ज
#
बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने निशांत कुमार की प्रशंसा ,और कह दी बड़ी बात ...
#
जेएमएम की समीक्षा बैठक में नगर निकाय चुनाव में हुए हार पर हुआ मंथन,एक एक कार्यकर्ताओ ने ली गई फीडबैक
#
स्वास्थ्य मंत्री के डी जे नही बजाने देने वाली बयान से राजनीति हुई तेज, भाजपा ने कहा ...