Date: 30/05/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

SBI के नौकरी से हटाए गए गॉर्डस के आंदोलन की तैयारी तेज़ 

5/30/2026 6:07:03 PM IST

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ATM के 140 सुरक्षा गार्डों को अचानक नौकरी से हटाये जाने को लेकर गार्ड अब जल्द बड़ा आंदोलन की तैयारी में दिख रहें हैं। वहीं झामुमो नेता बबन राय ने कहा की गार्ड को नहीं रखा गया तो उनके हक के लिए जमशेदपुर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य गेट को भी जाम करेंगे। जमशेदपुर में SBI ATM के करीब 140 सुरक्षा गार्डों (महिला-पुरुष दोनों) को अचानक नौकरी से हटा दिया गया। इस मामले में झामुमो ने भी गार्डो को अपना समर्थन दिया और गार्डों के समर्थन में आवाज उठाई।वहीं झामुमो नेता बबन राय ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि निकाले गये गार्ड को तुरंत बहाल किया जाए। वहीं गार्ड ने भी कहा की बिना कारण के हमलोगो को निकालना गलत हैं रोजी रोटी की संकट गहरा गया हैं।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट