Date: 07/09/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ऑनलाइन प्रेम जाल में फांसी युवती जामताड़ा से पहुंची धनबाद, जानिए पूरा मामला
5/30/2026 6:22:52 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा : सोशल मीडिया के चक्कर में प्रेम जाल में फंसकर नाबालिग युवती धनबाद पहुंच गई। मिली जानकारी के अनुसार बीते 26 अप्रेल को मिहिजाम थाना क्षेत्र के बोदमा की रहने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिग युवती को आरोपी ने ऑनलाइन प्रेम जाल में फंसाया था। इसके बाद नाबालिग लड़की घर से निकलकर धनबाद के कालू बाथन पहुंच गई थी। लड़की के अचानक लापता होने के बाद पीड़ित पिता ने मिहिजाम थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। पीड़ित पिता की शिकायत पर मिहिजाम थाना में कांड संख्या 23/26 दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी इनपुट और गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को आरोपी गणेश गोराय उम्र 19 वर्ष, निवासी: कालू बाथन, धनबाद को गिरफ्तार कर लिया। इस गंभीर मामले को लेकर मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने युवाओं और समाज को सचेत करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, "सोशल मीडिया और ऑनलाइन माध्यमों पर सतर्क रहें। ऐसे मामलों से युवा दूर रहें और खुद को बचाकर रखें, नहीं तो उनकी जिंदगी पूरी तरह से तबाह और बर्बाद हो जाएगी। उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी दी कि कानून ऐसे अपराधों पर बेहद सख्त है और किसी भी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद करने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी गणेश गोराय से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। मिहिजाम पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई की स्थानीय जनता काफी सराहना कर रही है।
कोयलांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
साइबर अपराधी गिरफ्तार: SBI क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर उड़ाता था पैसे
#
भोजपुर अपराधी हुए बेलगाम,घर में घुसकर युवक को मारी गोली,पुलिस जाँच में जुटी
#
पहाड़भांगा नदी में नहाने के दौरान 20 वर्षीय युवक डूबा, स्थानीय लोग के साथ पुलिस खोजबीन में जुटी
#
सड़क दुर्घटना में डीएसपी अकरम राजा की मौसी की गई जान , परिवार में छाया मातम
#
बुजुर्ग माता-पिता ने बेटी पर 4.45 एकड़ जमीन हड़पने का लगाया आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ट्रक साइड करने के विवाद में चालक की पिटाई, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
#
आज का राशिफल अपडेट : सिंह और धनु राशि वालों के लिए दिन रह सकता है सकारात्मक
#
नगर निगम की मनमानी के विरोध में सड़कों पर उतरे JDU कार्यकर्ता
#
ऑनलाइन प्रेम जाल में फांसी युवती जामताड़ा से पहुंची धनबाद, जानिए पूरा मामला
#
छत ढहने से तीन मजदूरों की हुई मौत, गांव में मातम का माहौल