Date: 07/09/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
छत ढहने से तीन मजदूरों की हुई मौत, गांव में मातम का माहौल
6/26/2026 1:55:52 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढहने से जान गंवाने वाले मुंगेर के तीनों मजदूरों का शव जैसे ही उनके गांव पहुंचा पूरे गांव में मातम पसर गया। शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव का माहौल गमगीन हो उठा। बाद में तीनों मृतकों का स्थानीय गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड अंतर्गत लगमा और मानगढ़ गांव के रहने वाले तीन मजदूरों की कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मौत हो गई थी। आज जैसे ही मृतक शिरचन कुमार, प्रेम कुमार उर्फ घी कुमार और नवीन राम का शव गांव पहुंचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां-बाप और स्वजनों की चीख-पुकार सुन गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। मृतक शिरचन कुमार और प्रेम कुमार आपस में चचेरे भाई थे और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वहीं नवीन राम भी परिवार की जिम्मेदारी संभालने के लिए कोलकाता में मजदूरी कर रहे थे। ग्रामीणों की मौजूदगी में तीनों शवों को अंतिम दर्शन के लिए गांव में रखा गया, जिसके बाद स्थानीय गंगा घाट पर पूरे गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजन लगातार प्रशासन और सरकार से आर्थिक सहायता तथा घायलों के बेहतर इलाज की मांग कर रहे हैं।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
साइबर अपराधी गिरफ्तार: SBI क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर उड़ाता था पैसे
#
भोजपुर अपराधी हुए बेलगाम,घर में घुसकर युवक को मारी गोली,पुलिस जाँच में जुटी
#
पहाड़भांगा नदी में नहाने के दौरान 20 वर्षीय युवक डूबा, स्थानीय लोग के साथ पुलिस खोजबीन में जुटी
#
सड़क दुर्घटना में डीएसपी अकरम राजा की मौसी की गई जान , परिवार में छाया मातम
#
बुजुर्ग माता-पिता ने बेटी पर 4.45 एकड़ जमीन हड़पने का लगाया आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ऑनलाइन प्रेम जाल में फांसी युवती जामताड़ा से पहुंची धनबाद, जानिए पूरा मामला
#
नगर निगम की मनमानी के विरोध में सड़कों पर उतरे JDU कार्यकर्ता
#
छत ढहने से तीन मजदूरों की हुई मौत, गांव में मातम का माहौल
#
बांसजोड़ा गोलीकांड में किशुन रवानी की मौत, पुलिस ने किया 9 लोगो को गिरफ्तार, हथियार बरामद
#
बीसीसीएल की बड़ी कार्रवाई: 16 अवैध आवासों को किया ध्वस्त, बेलगड़िया पुनर्वासित परिवार हुए प्रभावित