Date: 07/09/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
साइबर अपराधी गिरफ्तार: SBI क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर उड़ाता था पैसे
9/7/2026 12:17:21 PM IST
11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada :
पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साइबर अपराधी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। पकड़ा गया अपराधी लोगों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का क्रेडिट कार्ड बंद होने और नया कार्ड एक्टिवेट कराने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाता था।
बांस झाड़ी में बैठकर चल रहा था ठगी का खेल:
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर अपराध थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। इस टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सकलपुर से बरमुण्डी जाने वाले रास्ते में, ग्राम भेलवाटाँड़ स्थित पोखर (तालाब) के पास ट्रांसफार्मर पोल के बगल में स्थित एक बांस की झाड़ी में घेराबंदी कर इस अपराधी को दबोचा।गिरफ्तार आरोपी की पहचान महताब अंसारी (उम्र 27 वर्ष) पिता मरहूम मुख्तार अंसारी जो ग्राम बरमुण्डी, थाना करमाटाँड़, जिला जामताड़ा का रहने वाला है।
पुलिस ने आरोपी के पास से साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले चार मोबाइल और पांच सिमकार्ड बरामद किये हैं।
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से लोगों को अपना शिकार बनाता था, वह लोगों को फोन करके कहता था कि उनका SBI CREDIT CARD बंद होने वाला है या बंद हो गया है। नया कार्ड चालू करने के बहाने वह पीड़ितों के मोबाइल में एक APK File (दुर्भावनापूर्ण ऐप) डाउनलोड करवा देता था।ऐप डाउनलोड होते ही वह पीड़ित के क्रेडिट कार्ड की सभी गोपनीय जानकारी (जैसे पासवर्ड, सीवीवी, ओटीपी) प्राप्त कर लेता था और उनके खाते से पैसे उड़ा लेता था। इस मामले में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 55/26 दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। छापेमारी टीम में थाना प्रभारी, राजेश मंडल , मनीष कुमार गुप्ता ,हीरालाल महतो सहित साइबर अपराध थाना एवं रिजर्व गार्ड के आरक्षी/हवलदार शामिल रहे।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भोजपुर अपराधी हुए बेलगाम,घर में घुसकर युवक को मारी गोली,पुलिस जाँच में जुटी
#
पहाड़भांगा नदी में नहाने के दौरान 20 वर्षीय युवक डूबा, स्थानीय लोग के साथ पुलिस खोजबीन में जुटी
#
सड़क दुर्घटना में डीएसपी अकरम राजा की मौसी की गई जान , परिवार में छाया मातम
#
बुजुर्ग माता-पिता ने बेटी पर 4.45 एकड़ जमीन हड़पने का लगाया आरोप
#
आगामी त्योहारों को लेकर जामताड़ा पुलिस मुस्तैद: चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक में सुरक्षा और फोर्स डिप्लॉयमेंट पर बनी रणनीति
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ऑनलाइन प्रेम जाल में फांसी युवती जामताड़ा से पहुंची धनबाद, जानिए पूरा मामला
#
छत ढहने से तीन मजदूरों की हुई मौत, गांव में मातम का माहौल
#
नगर निगम की मनमानी के विरोध में सड़कों पर उतरे JDU कार्यकर्ता
#
बांसजोड़ा गोलीकांड में किशुन रवानी की मौत, पुलिस ने किया 9 लोगो को गिरफ्तार, हथियार बरामद
#
बीसीसीएल की बड़ी कार्रवाई: 16 अवैध आवासों को किया ध्वस्त, बेलगड़िया पुनर्वासित परिवार हुए प्रभावित