Date: 03/06/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आईपीएल स्टार वैभव सूर्यवंशी पर स्वास्थ्य मंत्री फिदा, कहा- ऐसा खिलाड़ी आज तक नहीं देखा
5/31/2026 11:39:50 AM IST
39
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara
: आईपीएल क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से देशभर के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीतने वाले बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी कायल हो गए हैं। जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान वैभव सूर्यवंशी की जमकर प्रशंसा की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने आज तक ऐसा प्रतिभाशाली क्रिकेटर नहीं देखा है। वैभव सूर्यवंशी का खेल एआई की तरह सटीक और अद्भुत प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि वैभव ने अपनी बल्लेबाजी और खेल कौशल से पूरे देश को प्रभावित किया है और आने वाले समय में वह भारतीय क्रिकेट का बड़ा चेहरा बन सकते हैं। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, क्रिकेट का असली भगवान वैभव सूर्यवंशी ही है। जिस तरह का खेल वह खेल रहा है, वह अविश्वसनीय है। इस दौरान उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि वैभव सूर्यवंशी को झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एम्बेसडर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए वैभव एक प्रेरणास्रोत हैं और उनके माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता अभियान को नई पहचान मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने वैभव के माता-पिता को भी बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने देश को ऐसा होनहार बेटा दिया है, जिस पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि वैभव की सफलता युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।
जामतारा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भव्य पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ सप्ताह ज्ञान भागवत कथा, पहुंचे एसपी, बाबा से लिया आशीर्वाद
#
देश में बिजली संकट नहीं होने देगी बीसीसीएल- CMD
#
जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
#
गांव में जल संकट से हाहाकार, सुबह 3 बजे से लाइन में लगने को मजबूर ग्रामीण
#
सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, अधिकारियों को मिला समयबद्ध निष्पादन का सख्त निर्देश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
उप प्रमुख अनिरुद्ध यादव के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव,साधना देवी बनी नई उप प्रमुख
#
निशुल्क डेंटल जांच शिविर का आयोजन,सैकड़ो महिलाएं युवा तथा बुजुर्गो ने उठाया लाभ
#
ईद धूम-धाम से मनाया गया...
#
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिलाओ ने बढ़ चढ़ कर लिया भाग ,सांसद विधुत वरण महतो ने कहा ...
#
अरिजीत सिंह ने क्यों लिया रिटायरमेंट, म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने बताई सच्चाई