Date: 02/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गांव में जल संकट से हाहाकार, सुबह 3 बजे से लाइन में लगने को मजबूर ग्रामीण
6/2/2026 3:50:34 PM IST
8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Saraikela
: सरायकेला के राजनगर प्रखंड स्थित टाँगरजोड़ा गांव के नीचे टोला में इन दिनों गंभीर पेयजल संकट गहराता जा रहा है। स्थिति ऐसी है कि ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए रोजाना भारी संघर्ष करना पड़ रहा है। करीब 60 से 70 परिवारों की लगभग 200 की आबादी केवल एक ही जलस्रोत पर निर्भर है, लेकिन पानी की आपूर्ति जरूरत के मुकाबले बेहद कम है। पानी की कमी के कारण महिलाओं को रोजाना तड़के तीन बजे से ही नल के पास कतार लगानी पड़ती है। घंटों इंतजार के बावजूद पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता, जिससे उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। इसी दौरान कई बार पानी भरने को लेकर महिलाओं के बीच कहासुनी और विवाद की घटनाएं भी सामने आती हैं। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, ग्रामीणों की परेशानियां और भी गंभीर होती जा रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से क्षेत्र में पेयजल संकट बना हुआ है, लेकिन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान, खराब पड़ी जलापूर्ति योजनाओं को दुरुस्त करने और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
#
सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, अधिकारियों को मिला समयबद्ध निष्पादन का सख्त निर्देश
#
पंचायत में लगी सहयोग शिविर में पहुंचे मंत्री, लोगों से मिलकर जानी उनकी समस्या
#
झारखंड राज्यसभा चुनाव: दावेदारों की बढ़ती कतार से महागठबंधन में हलचल तेज
#
बाजार से लापता बच्ची का 7 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, परिजनों ने प्रशासन से लगाई गुहार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
चैती छठ के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया
#
गुरुकुल हॉस्टल छात्र मौत मामला :पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज , कैंटीन में कार्यरत गार्ड हुआ गिरफ्तार
#
मैकेनिक अफरोज को गोली मरने वाला शूटर शिवम गिरफ्तार
#
उप प्रमुख अनिरुद्ध यादव के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव,साधना देवी बनी नई उप प्रमुख
#
ट्रक ने तरबूज से भरी गाड़ी पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त, 2 घायल