Date: 02/06/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिलाओ ने बढ़ चढ़ कर लिया भाग ,सांसद विधुत वरण महतो ने कहा ...
 

4/15/2026 4:38:49 PM IST

94
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  :भाजपा महानगर महिला मोर्चा के तत्वावधान में जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिस्टुपुर में  नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलायें कार्यक्रम में उपस्थित रही।  भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा के तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विभिन्न लाभकारी प्रावधानों के बारे में विस्तार से महिलाओ को जानकारी दी गई। सम्मेलन में कार्यक्रम की प्रभारी, झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा,सांसद विधुत वरण महतो,जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, एवं पोटका की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा  आदि उपस्थित रहे। महिलाओ को सम्बोधित करते हुए सांसद विधुत वरण महतो ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कहा की इस अधिनियम से महिलायें सशक्त होंग। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट