Date: 28/09/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, अधिकारियों को मिला समयबद्ध निष्पादन का सख्त निर्देश
6/2/2026 3:50:34 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड अंतर्गत पियानिया पंचायत मंगलवार को सरकारी योजनाओं और जनसेवाओं के एक बड़े केंद्र के रूप में तब्दील हो गई, जब यहां आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण करने राज्य सरकार के प्रधान सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग-सह-भोजपुर के प्रभारी सचिव संतोष कुमार मल्ल पहुंचे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक महकमे में सुबह से ही विशेष तैयारी देखने को मिली। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं के समाधान की व्यवस्था भी की गई थी। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने एक-एक काउंटर का अवलोकन किया और वहां मौजूद अधिकारियों एवं कर्मियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा सरकारी योजनाओं के लाभ मिलने की स्थिति का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सहयोग शिविर में पहुंचे प्रभारी सचिव संतोष कुमार मल्ल ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि आम लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। इसी उद्देश्य से पंचायत स्तर पर सहयोग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी समय पर नहीं मिल पाती है, जिसके कारण कई पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित रह जाते हैं। सहयोग शिविर इस दूरी को कम करने का माध्यम है। यहां लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, आवेदन दे सकते हैं और योजनाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों और शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन और शिकायत का समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। सहयोग शिविर का सबसे महत्वपूर्ण क्षण वह रहा जब प्रभारी सचिव द्वारा विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभुकों के बीच लाभ संबंधी दस्तावेजों का वितरण किया गया। इस दौरान कई परिवारों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए, जिससे उन्हें पांच लाख रुपये तक के नि:शुल्क स्वास्थ्य उपचार की सुविधा प्राप्त होगी। इसके अलावा पात्र परिवारों को राशन कार्ड, वास पर्चा, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से संबंधित स्वीकृति पत्र तथा अन्य सरकारी लाभों से जुड़े दस्तावेज भी प्रदान किए गए। सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे। इनमें राजस्व विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, विद्युत विभाग तथा पेयजल विभाग प्रमुख रूप से शामिल थे। इन काउंटरों पर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी। साथ ही आवेदन प्राप्त किए जा रहे थे और कई मामलों का मौके पर ही समाधान भी किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पलामू में मनरेगा जे के खिलाफ ACB में शिकायत, आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग,रांची में 2 करोड़ की संपत्ति होने का आरोप
#
विश्व पर्यटन दिवस पर गुमला के पर्यटन स्थलों पर चला विशेष स्वच्छता अभियान
#
226 ठेका मजदूरों को बड़ी कानूनी राहत, ट्रिब्यूनल ने ₹2.50 करोड़ भुगतान का दिया आदेश, मजदूरों के पक्ष में आया फैसला...
#
NGT के आदेश पर हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग की जांच, कोयला धूल से प्रदूषण की शिकायत सही मिली,धूल से स्कूलों के बच्चे व ग्रामीण परेशान हैं....
#
एलआईसी बिल्डिंग की चौथी मंजिल में लगी भीसण आग, चार दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुँची, मची अफरा तफरी .....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बेटी के जन्मदिन पर मुखिया का बड़ा तोहफा, महादलित परिवारों के लिए दान की 18 कट्ठा जमीन
#
सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, अधिकारियों को मिला समयबद्ध निष्पादन का सख्त निर्देश
#
मगध विश्वविद्यालय में शिक्षा मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी फूंकी, पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन
#
ऑटो हादसे में राजमिस्त्री की मौत, पांच यात्री गंभीर रूप से घायल
#
उत्कृष्ट कार्य के लिए एपीआरओ आलोक कुमार मिश्रा सम्मानित, डीसी-एसएसपी ने बढ़ाया मान