Date: 03/06/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
8 टीमों की जांच रिपोर्ट के बाद 2 पंचायत सचिव, बीपीओ और आंगनबाड़ी कर्मी निलंबित
5/31/2026 12:36:59 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद के गोविंदपुर प्रखंड में विकास योजनाओं की समीक्षा के दौरान बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। उपायुक्त आदित्य रंजन ने प्रखंड कार्यालय में समीक्षा बैठक की। बैठक से पहले जिला स्तर की 8 अलग-अलग टीमों ने पंचायतों में चल रही योजनाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, पीडीएस दुकानों और पंचायत कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर उपायुक्त ने कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की है। समीक्षा बैठक में मुर्गाबनी पंचायत में सड़क निर्माण कार्य की खराब गुणवत्ता पाए जाने पर संबंधित संवेदक और कनीय अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा गया। वहीं पीडीएस दुकानों में राशन कटौती, रेट चार्ट नहीं लगाने और वजन माप में अनियमितता मिलने पर संबंधित डीलरों के खिलाफ कार्रवाई तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से जवाब तलब करने का निर्देश दिया गया।आंगनबाड़ी केंद्रों में रखरखाव और पंजी संधारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित महिला पर्यवेक्षिका का वेतन रोकने का आदेश दिया गया। साथ ही एचएससी स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में देरी और गुणवत्ता में कमी बरतने वाली निर्माण एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने का निर्देश भी दिया गया। उदयपुर और जमडीहा पंचायत कार्यालयों में अव्यवस्था तथा कार्यों में शिथिलता मिलने पर दोनों पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। फुफुआडीह और सहराज में स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य की खराब गुणवत्ता तथा भीतिया में स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण में अनियमितता मिलने पर तीन कनीय अभियंताओं का वेतन रोकने और विभागीय कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया गया। वहीं भीतिया के सीएचओ से नए भवन का हैंडओवर नहीं लेने पर स्पष्टीकरण मांगा गया। गोविंदपुर के बीपीओ को भी कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उपायुक्त आदित्य रंजन ने स्पष्ट कहा कि विकास योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे, यह प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बच्चों के विवाद में चली गोली, 21 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल, जाँच में जुटी पुलिस
#
धक्का मारकर स्टार्ट हुई एम्बुलेंस, स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर फिर उठे सवाल
#
खेत की रखवाली कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत और शोक का माहौल
#
प्रेमी आज़ाद निकला दगाबाज, दोस्तों से मिल प्रेमिका की इज़्ज़त की तार-तार,6 गिरफ्तार
#
मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
उप प्रमुख अनिरुद्ध यादव के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव,साधना देवी बनी नई उप प्रमुख
#
निशुल्क डेंटल जांच शिविर का आयोजन,सैकड़ो महिलाएं युवा तथा बुजुर्गो ने उठाया लाभ
#
ईद धूम-धाम से मनाया गया...
#
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिलाओ ने बढ़ चढ़ कर लिया भाग ,सांसद विधुत वरण महतो ने कहा ...
#
अरिजीत सिंह ने क्यों लिया रिटायरमेंट, म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने बताई सच्चाई