Date: 12/10/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

6/1/2026 4:44:30 PM IST

100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : राज्य में शराब तस्करों के खिलाफ मद्यनिषेध विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में एक बड़ी कार्रवाई के तहत बक्सर-पटना फोरलेन पर वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। जांच के दौरान एक 6 चक्का ट्रक को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई 1209.6 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, जो वैशाली जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। मद्यनिषेध विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय कि रिपोर्ट