Date: 02/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
खेत की रखवाली कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत और शोक का माहौल
6/2/2026 1:52:45 PM IST
24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीकारामपुर भीम टोला की है। बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय मंसूरी यादव सोमवार की रात अपनी पत्नी सुनैना देवी के साथ खेत में तैयार मकई की फसल की रखवाली करने के लिए सोए हुए थे। देर रात अज्ञात अपराधी खेत में पहुंचे और सो रहे मंसूरी यादव की कनपटी में गोली मार दी। गोली लगते ही मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अचानक हुई फायरिंग से पत्नी सुनैना देवी बदहवास हो गई और शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है। मृतक मंसूरी यादव परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी हत्या के बाद पत्नी और तीन छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी सुनैना देवी ने बताया कि देर रात जब वो अपने पति के साथ सोई थी तो अज्ञात अपराधियों ने उसके पति की गोली मार हत्या कर दी । हत्या के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है। मुंगेर में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गोलीकांड में नया मोड़, सड़क अपराध नहीं बल्कि वर्चस्व की लड़ाई की आशंका
#
प्रेमी आज़ाद निकला दगाबाज, दोस्तों से मिल प्रेमिका की इज़्ज़त की तार-तार,6 गिरफ्तार
#
मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
#
PAT-2025 सफल अभ्यर्थियों का भविष्य संकट में, पीजी रिजल्ट में देरी होने से नामांकन प्रक्रिया प्रभावित
#
तोपचांची गोलीकांड की संदिग्ध कहानी से एसडीपीओ ने उठाया पर्दा ? ,कोयला वर्चस्व विवाद से जुड़ा हो सकता है मामला
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
चैती छठ के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया
#
गुरुकुल हॉस्टल छात्र मौत मामला :पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज , कैंटीन में कार्यरत गार्ड हुआ गिरफ्तार
#
मैकेनिक अफरोज को गोली मरने वाला शूटर शिवम गिरफ्तार
#
उप प्रमुख अनिरुद्ध यादव के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव,साधना देवी बनी नई उप प्रमुख
#
ट्रक ने तरबूज से भरी गाड़ी पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त, 2 घायल