Date: 03/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आउटसोर्सिंग कर्मी के घर अपराधियों ने की फायरिंग,बाल-बाल बचे घर के लोग,जाँच। में जुटी पुलिस
6/1/2026 11:35:15 AM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghamara : -
बाघमारा के लोयाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत कनकनी पासी पट्टी में बीती रात गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यहाँ एक आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत कर्मी रवि मिर्धा के घर को अज्ञात अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है। बताया जाता है कि बीती देर रात बेखौफ अपराधियों ने रवि मिर्धा के घर की खिड़की से अंदर फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि गोली किसी को लगने के बजाय सीधे कमरे में रखी अलमारी में जाकर लगी, जिससे एक बड़ी घटना होने से टल गई। जिस समय यह गोलीबारी हुई, गृहस्वामी रवि मिर्धा और उनका पूरा परिवार घर में ही सो रहे थे। गोली की जोरदार आवाज सुनकर अचानक उनकी नींद खुली। रवि मिर्धा ने तुरंत अपने पड़ोसियों को जगाया और इस घटना की जानकारी दी। घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गोलीबारी की सूचना मिलते ही लोयाबाद थाना प्रभारी अपने दलबल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके की सघन छानबीन की और वहां से इस्तेमाल की गई गोली बरामद कर ली है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इस अचानक हुए जानलेवा हमले के बाद से रवि मिर्धा और उनका पूरा परिवार काफी डरा-सहमा हुआ है।
हलाकि गोली किसने चलाई और क्यों चलाई इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है।
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गड़हनी गोलीकांड : घायल सोनू कुमार के परिजनों ने सासाराम मुख्य मार्ग को किया जाम, करीब दो घंटे तक परेशां रही पुलिस
#
करोड़ों के कथित फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा! पुलिस ने राधास्वामी संगठन के 4 को दबोचा
#
टेंडर को लेकर भिड़े संवेदक, धनबाद भवन प्रमंडल में जमकर हुआ हंगामा,पुलिस ने किया बीचबचाव ,दो हिरासत में ...
#
बिजली का टोका गिरने से महिला समेत तीन लोग आये करंट की चपेट में, एक रेफर
#
धनबाद स्टेशन पर ट्रेन से RPF की स्पेशल टास्क टीम ने बरामद की 130 लीटर शराब और बीयर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आउटसोर्सिंग कर्मी के घर अपराधियों ने की फायरिंग,बाल-बाल बचे घर के लोग,जाँच। में जुटी पुलिस
#
निर्जला एकादशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा स्नान और पूजा-अर्चना का चला सिलसिला
#
कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा अपडेट, व्यवस्थाओं पर दिया गया जोर
#
औरंगाबाद सदर अस्पताल का लिफ्ट फिर हुआ खराब,बड़े हादसे को दे रहा आमंत्रण
#
इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी, भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को मिली नई पहचान