Date: 02/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गड़हनी गोलीकांड : घायल सोनू कुमार के परिजनों ने सासाराम मुख्य मार्ग को किया जाम, करीब दो घंटे तक परेशां रही पुलिस
9/2/2026 5:02:19 PM IST
10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara ;
भोजपुर जिले के गड़हनी में युवक सोनू कुमार को गोली मारे जाने की घटना के बाद बुधवार को उसके परिजनों और समर्थकों ने आरा सासाराम मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सुबह करीब 8 बजे से 10 बजे तक सड़क जाम रहने से आवागमन प्रभावित रहा। प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग थी कि सोनू कुमार को गोली मारने के आरोपित आयुष कुमार, प्रकाश पासवान और धौनी कुमार को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद भी आरोपित खुलेआम घूम रहे हैं और अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। सोनू कुमार के भाई बिट्टू कुमार ने प्रशासन पर मामले में अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि घटना से पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था और पुलिस को आरोपितों के संबंध में जानकारी दी गई थी। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो उनके भाई को गोली मारने की नौबत नहीं आती। बिट्टू कुमार ने पुलिस से सवाल किया कि आखिर सोनू कुमार को गोली मारने के आरोपितों की गिरफ्तारी कब होगी? उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। वहीं, जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी रविशंकर कुमार की ओर से परिजनों को आश्वासन दिया गया कि 24 घंटे के भीतर आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आगे भी आंदोलन किया जा सकता है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
करोड़ों के कथित फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा! पुलिस ने राधास्वामी संगठन के 4 को दबोचा
#
टेंडर को लेकर भिड़े संवेदक, धनबाद भवन प्रमंडल में जमकर हुआ हंगामा,पुलिस ने किया बीचबचाव ,दो हिरासत में ...
#
बिजली का टोका गिरने से महिला समेत तीन लोग आये करंट की चपेट में, एक रेफर
#
धनबाद स्टेशन पर ट्रेन से RPF की स्पेशल टास्क टीम ने बरामद की 130 लीटर शराब और बीयर
#
बानाकाटा जंगल के पास मिला इलेक्ट्रीशियन का शव, सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एच-1बी पर ट्रंप कैंप की नई चोट: अगर तीन साल का ब्रेक लगा, तो भारत के आईटी सपने, डॉलर और दिमाग—तीनों पर पड़ेगा असर
#
कमर्शियल LPG हुआ सस्ता, घरेलू सिलेंडर के दाम रहे जस के तस
#
सुनसान इलाके में मिला शव, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
#
HIV को लेकर बड़ी चेतावनी : सड़क किनारे टैटू बनाने और नाक-कान छिदवाने से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
#
आज होगी क्रिकेट की सबसे बड़ी जंग, आमने-सामने भारत-पाकिस्तान