Date: 02/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

टेंडर को लेकर भिड़े संवेदक, धनबाद भवन प्रमंडल में जमकर हुआ हंगामा,पुलिस ने किया बीचबचाव ,दो हिरासत में ...

9/2/2026 5:02:19 PM IST

15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद भवन प्रमंडल कार्यालय में टेंडर को लेकर बुधवार को उस समय हंगामा मच गया, जब स्थानीय और बाहरी संवेदकों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल मामला थाने पहुंच गया है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, भवन प्रमंडल विभाग की ओर से करीब ढाई करोड़ रुपये का ऑनलाइन टेंडर निकाला गया था। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमशेदपुर से एक संवेदक एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूरी करने के लिए धनबाद भवन प्रमंडल कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान स्थानीय संवेदकों ने बाहरी संवेदकों के कार्यालय पहुंचने का विरोध किया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। स्थानीय संवेदकों का आरोप है कि धनबाद के संवेदकों को ही पर्याप्त काम नहीं मिल रहा है। ऐसे में बाहरी संवेदकों को टेंडर के जरिए काम मिलना स्थानीय लोगों के हित में नहीं है। इसी बात को लेकर विरोध किया गया था। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस भवन प्रमंडल कार्यालय पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इधर भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कार्यालय परिसर में विवाद और मारपीट की स्थिति किन परिस्थितियों में उत्पन्न हुई।
 
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क