Date: 03/06/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
JEE Advanced 2026 में शुभम कुमार बने ऑल इंडिया टॉपर
6/1/2026 2:48:11 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: JEE Advanced 2026 के घोषित परिणाम में होनहार छात्र शुभम कुमार ने देशभर में पहला स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। शुभम ने परीक्षा में कुल 360 में से 330 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शुभम ने इससे पहले JEE Main 2026 के दोनों सत्रों में 100 पर्सेंटाइल प्राप्त कर अपनी असाधारण क्षमता का परिचय दिया था। उनकी इस उपलब्धि से शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। अपनी सफलता का श्रेय शुभम ने अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया है। उनके पिता शिव कुमार एक हार्डवेयर व्यवसायी हैं, जबकि माता कंचन देवी गृहिणी हैं। परिवार में शिक्षा और मेहनत का माहौल शुरू से रहा है। शुभम की बड़ी बहन श्रेया कुमारी भी JEE Main में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुकी हैं और वर्तमान में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रही हैं। शुभम की इस ऐतिहासिक सफलता पर कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। नेताओं ने कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और प्रतिभा लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। शुभम की यह उपलब्धि साबित करती है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और सही मार्गदर्शन के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता से देशभर के छात्र प्रेरणा ले रहे हैं और भविष्य में उनसे और भी बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद की जा रही है।
कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भव्य पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ सप्ताह ज्ञान भागवत कथा, पहुंचे एसपी, बाबा से लिया आशीर्वाद
#
देश में बिजली संकट नहीं होने देगी बीसीसीएल- CMD
#
जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
#
गांव में जल संकट से हाहाकार, सुबह 3 बजे से लाइन में लगने को मजबूर ग्रामीण
#
सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, अधिकारियों को मिला समयबद्ध निष्पादन का सख्त निर्देश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
उप प्रमुख अनिरुद्ध यादव के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव,साधना देवी बनी नई उप प्रमुख
#
निशुल्क डेंटल जांच शिविर का आयोजन,सैकड़ो महिलाएं युवा तथा बुजुर्गो ने उठाया लाभ
#
ईद धूम-धाम से मनाया गया...
#
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिलाओ ने बढ़ चढ़ कर लिया भाग ,सांसद विधुत वरण महतो ने कहा ...
#
अरिजीत सिंह ने क्यों लिया रिटायरमेंट, म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने बताई सच्चाई