Date: 03/06/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अर्जुन सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर, पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन
6/2/2026 12:26:54 PM IST
83
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र स्थित केवतिया गांव के निवासी अर्जुन सिंह के पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर उनके पैतृक गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। मंत्री पद की घोषणा के बाद गांव में जश्न का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया। केवतिया गांव में अर्जुन सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने की खुशी में विशेष पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया गया। गांव स्थित कुलदेवता भगवान नरसिंह देव मंदिर तथा अर्जुन सिंह और उनके परिवार द्वारा स्थापित मां काली मंदिर में ग्रामीणों ने पूजा कर उनके सफल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य और जनकल्याणकारी कार्यों के लिए प्रार्थना की। पूजन-हवन कार्यक्रम में राणा जितेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण, समर्थक और शुभचिंतक शामिल हुए। लोगों ने कहा कि अर्जुन सिंह के मंत्री बनने से न केवल केवतिया गांव बल्कि पूरे भोजपुर जिले का सम्मान बढ़ा है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। लोगों ने कहां की "यह पूरे भोजपुर के लिए गौरव का क्षण है। अर्जुन सिंह जी के मंत्री बनने से हम सभी बेहद खुश हैं और हमें विश्वास है कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। दिनभर गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के सम्मान से जोड़कर देखा। ग्रामीणों ने इसे भोजपुर के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण पल बताया।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भव्य पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ सप्ताह ज्ञान भागवत कथा, पहुंचे एसपी, बाबा से लिया आशीर्वाद
#
देश में बिजली संकट नहीं होने देगी बीसीसीएल- CMD
#
जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
#
गांव में जल संकट से हाहाकार, सुबह 3 बजे से लाइन में लगने को मजबूर ग्रामीण
#
सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, अधिकारियों को मिला समयबद्ध निष्पादन का सख्त निर्देश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
उप प्रमुख अनिरुद्ध यादव के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव,साधना देवी बनी नई उप प्रमुख
#
निशुल्क डेंटल जांच शिविर का आयोजन,सैकड़ो महिलाएं युवा तथा बुजुर्गो ने उठाया लाभ
#
ईद धूम-धाम से मनाया गया...
#
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिलाओ ने बढ़ चढ़ कर लिया भाग ,सांसद विधुत वरण महतो ने कहा ...
#
अरिजीत सिंह ने क्यों लिया रिटायरमेंट, म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने बताई सच्चाई