Date: 27/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ओसाई पैक्स चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, आज होगी मतगणना
6/3/2026 6:49:17 PM IST
66
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा: बिहिया प्रखंड के ओसाई पैक्स चुनाव को लेकर बुधवार को शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हो गया. बरुना गांव स्थित पैक्स गोदाम में बनाए गए मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली. महिला, पुरुष और युवा मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए पैक्स के नए नेतृत्व के चयन में भागीदारी निभाई. मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. मतदान केंद्र पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती रही, जिसके कारण पूरे दिन चुनावी प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के संचालित होती रही. ओसाई पैक्स में कुल 2,525 मतदाता हैं. अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. मतदान समाप्त होने तक सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं की गतिविधियों पर नजर बनाए रखे हुए थे. निर्धारित समयानुसार शाम 4:30 बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच बिहिया नगर स्थित कन्या मध्य विद्यालय लाया गया. यहीं मतगणना की व्यवस्था की गई है. प्रशासन ने मतगणना को लेकर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मतगणना के बाद देर रात तक चुनाव परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है. अब सभी प्रत्याशियों और समर्थकों की निगाहें मतगणना पर टिकी हुई हैं. कौन बाजी मारेगा इसको लेकर अटकलों का दौर जारी है.
कोयलांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नगर निगम की मनमानी के विरोध में सड़कों पर उतरे JDU कार्यकर्ता
#
धनबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुनी प्रधानमंत्री मोदी की 'मन की बात'
#
31 जुलाई को डीसी-एसपी कार्यालय घेराव की तैयारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति
#
शिक्षकों के समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, शो-कॉज नोटिस वापस लेने की मांग
#
भाजपाईयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला,कहा नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने गंभीरता दिखाई है
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भूली में रिटायर्ड शिक्षक के घर लाखों की चोरी, कार भी ले उड़े चोर
#
दीवार गिरने से बोरवेल गाड़ी के मजदूर की मौत, जल निकासी को लेकर चल रहा था बोरिंग का कार्य
#
तैलिक साहू महासभा की आमसभा में भारी विरोध के बीच राकेश साहू बने जिला अध्यक्ष
#
भरत तिवारी के गांव प्रशांत किशोर ने बयान दे कर सब को चौकाया, सीएम सम्राट चौधरी को दी चेतावनी
#
सीआईएसएफ और बीसीसीएल की संयुक्त छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध कोयला जप्त