Date: 08/06/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती

6/8/2026 1:31:58 PM IST

10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad : औरंगाबाद बारुण थाना क्षेत्र के तेजपुरा-लख के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नौ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों के बीच मातम का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, सभी मजदूर रोहतास जिले से मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे ऑटो से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नौ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी लोगो को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। घायलों में से पांच की हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों का इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।
 
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश की रिपोर्ट