Date: 08/06/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ट्रक चालक की हुई पिटाई, एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग
6/8/2026 2:32:35 PM IST
8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: भोजपुर जिले के धनडीहा गांव के समीप एक ट्रक चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घायल चालक राजकुमार राम ने बताया कि वह ट्रक लेकर जा रहा था, तभी कुछ स्थानीय लोगों ने उसे रोक लिया और जबरन रुपये की मांग करने लगे। चालक के अनुसार रुपये देने से इनकार करने पर आरोपियों ने लाठियों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इस संबंध में राजकुमार राम ने संबंधित थाना में आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जनता दरबार में एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारीयों को दिया निर्देश, कहा ...
#
भोजपुर हत्याकांड: बुजुर्ग किसान की मौत के बाद गांव में दहशत, आरोपियों की तलाश जारी
#
साइबर अपराधियों को बैंक खाते बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, कृष्णा इंटरनेट कैफे में पुलिस की छापेमारी
#
युवक की मौत के पीछे क्या है वजह ? जांच के बाद होगा खुलासा
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मंदिरो में प्रभु श्री राम और हनुमान की पूजा अर्चना में लीन हुए भक्त
#
सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानिए क्या हुआ महंगा...
#
मुंबई मेल एक्सप्रेस में चोरी, भागने के लिए की चेन पुलिंग, स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ दबोचा
#
व्यवसायी के घर बम फेंक दहशत फैलाने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस
#
शरजील इमाम अपनी अंतरिम जमानत की अवधि पूरी, दिल्ली के लिए हुआ रवाना