Date: 16/08/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दीक्षा महिला मंडल के मार्गदर्शन में हुआ वृक्षारोपण एवं सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन,अध्यक्षा अर्चना अग्रवाल ने कहा ...

6/8/2026 7:25:18 PM IST

98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्षा अर्चना अग्रवाल एवं सभी उपाध्यक्ष के दिशा - निर्देश तथा कुशल मार्गदर्शन में, दीक्षा महिला मंडल के अंतर्गत मुस्कान महिला समिति के द्वारा  विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत आज दिनांक 08 जून को एक भव्य  पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम बस्ताकोला क्षेत्र के अंतर्गत चाँदमारी स्थित ओंकारेश्वर वाटिका में वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ ही जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के बीच जूट के थैले तथा अन्य खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया।  इसके उपरांत समिति की सदस्यों ने बस्ताकोला स्थित जीवन संस्थान के समीप शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा मंदिर परिसर में भी पौधरोपण कर हरित वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया। अंतिम चरण में जीवन संस्थान के अनाथ एवं दिव्यांग बच्चों के बीच फलदार एवं औषधीय पौधों के साथ साथ खाद्य सामग्री का भी वितरण किया गया, इस अवसर पर बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें पर्यावरण  प्रति जागरूक करने के लिए  प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम मे  कुल  70 पौधो का वितरण की गई। कार्यक्रम में बस्ताकोला क्षेत्र की महाप्रबंधक की धर्मपत्नी अंजूलिका गायकवाड़ मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ  भास्वती कुंडू, सविता सिंह, नीलम सिंह,  सुमन सिंह,  बबीता पांडेय, श्वेता गुप्ता सहित समिति की अन्य सदस्याएं भी मौजूद थीं।
 
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क