Date: 16/08/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में रंगा झरिया, विधायक रागिनी सिंह ने किया झंडोत्तोलन
8/16/2026 11:56:35 AM IST
9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
झरिया :
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए विभिन्न स्थानों पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन :
सबसे पहले कतरास मोड़ स्थित कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद दूसरे क्रम में कतरास मोड़ स्थित सूर्यदेव सिंह चौक पर राष्ट्रध्वज फहराकर तिरंगे को नमन किया। इसके बाद विधायक ने फुलारी बाग चौक, झरिया चार नंबर टैक्सी स्टैंड, बनियाहीर हनुमानगढ़ी, लोदना मोड़, फुसबंगला मोड़ और तारा बागान समेत विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर ध्वजारोहण कार्यक्रमों में सहभागिता की।
विज्ञापन :
कतरास मोड़ स्थित सूर्यदेव सिंह चौक पर ध्वजारोहण के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विधायक ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन :
इस अवसर पर विधायक रागिनी सिंह ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गर्व और गौरव का पर्व है। यह दिन हमें उन वीर सपूतों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके संघर्ष के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन :
तिरंगा हमारी एकता, अखंडता, स्वाभिमान और राष्ट्र की शक्ति का प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सभी को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। साथ ही झरिया और पूरे कोयलांचल के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लेना चाहिए। इसके बाद विधायक फुलारी बाग चौक, झरिया चार नंबर टैक्सी स्टैंड, बनियाहीर हनुमानगढ़ी, लोदना मोड़, फुसबंगला मोड़ और तारा बागान पहुंचीं और वहां आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रमों में शामिल हुईं।
विज्ञापन :
प्रत्येक स्थान पर स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया। समारोह के दौरान विधायक रागिनी सिंह का कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने स्वयं जलेबी बनाकर कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों के बीच वितरित की। विधायक के इस सहज और आत्मीय व्यवहार से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल रहा। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा, “आजादी का सम्मान तभी सार्थक है, जब हम अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें। हमें संकल्प लेना चाहिए कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत और विकसित भारत का निर्माण करेंगे।” विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के जयघोष से झरिया देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विधायक ने समस्त देशवासियों एवं कोयलांचलवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
उत्कृष्ट कार्य के लिए एपीआरओ आलोक कुमार मिश्रा सम्मानित, डीसी-एसएसपी ने बढ़ाया मान
#
एसएसपी ने गिनाया छह महीने का रिपोर्ट कार्ड, लंबित कांड 4100 से घटकर 1740
#
स्वतंत्रता दिवस पर BCCL में दिखा उत्साह, CMD मनोज अग्रवाल बोले- श्रमिक हितों से कोई समझौता नहीं
#
पूर्व सीएम रघुवर दास ने सूर्य मंदिर परिसर में किया ध्वजारोहण
#
धनबाद में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, CRPF की प्लाटून प्रथम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नगर निगम कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी, 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल होगा शुरू
#
स्कूल से लौट रहे छात्र पर हमला, ट्यूशन टीचर पर लगा साजिश का आरोप
#
वासेपुर में गैंगस्टर प्रिंस खान के घर कुर्की-जप्ती, गुर्गों और सहयोगियों पर भी कार्रवाई तेज
#
लजारपुर में प्रेम प्रसंग से नाराज़ युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस ने बचाई जान
#
ट्रक चालक की ग्रामीणों ने की पिटाई, एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग