Date: 11/06/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज हुआ नया कीर्तिमान,आरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
6/10/2026 5:25:05 PM IST
55
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारतीय राजनीति में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर आसीन रहने का रिकॉर्ड स्थापित करने पर भोजपुर जिला मुख्यालय आरा में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर शहर स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष पूजा-अर्चना, आरती एवं प्रार्थना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर कार्यकर्ताओं ने भगवान बुढ़वा महादेव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल का रिकॉर्ड पीछे छोड़ते हुए लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक सेवा देने का नया इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय लोकतंत्र की मजबूती और जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। देश की जनता ने विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों पर भरोसा जताते हुए लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुना है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था की सफलता का प्रमाण है। दुर्गा प्रसाद ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री के रूप में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपनी भूमिका निभाई थी, लेकिन आज का भारत विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण के आधार पर नेतृत्व का चयन कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं डिजिटल इंडिया अभियान की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि केंद्र सरकार की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धि को देश की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए उनके नेतृत्व में भारत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, मानस मंदिर में विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में हुआ भजन कीर्तन , प्रधानमंत्री मोदी के स्वास्थ्य की सबो ने किया कामना..
#
SIR अभियान को लेकर झामुमो का बूथ स्तरीय प्रशिक्षण,केंद्रीय सचिव विनोद पांडे ने कहा – मतदाता सूची पुनरीक्षण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम् .....
#
निर्वाचन आयोग ने दिया निर्देश, एसआईआर प्रक्रिया को अंजाम तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन रेस
#
मानगो फ्लाइओवर परियोजना का केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया निरिक्षण
#
मोदी सरकार ने पुरे किए 12 साल, भाजपा कार्यकताओ ने की पूजा, पीएम के लम्बी उम्र की कामना की
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रागिनी सिंह के समर्थन में सड़क पर उत्तरी महिला समर्थक, श्रवण राय का किया पुतला दहन
#
बाइक सवार अपराधियों ने महिला से किया चेन छिनतई, पिस्टल दिखाकर भागे अपराधी
#
तरारी में जमीन बचाओ आंदोलन का 31वां दिन जारी , किसानों ने अर्धनग्न होकर किया विरोध
#
वीर कुंअर सिंह विश्वविद्यालय ने एससी/एसटी छात्रों से नामांकन शुल्क वसूली पर माँगा स्पष्टीकरण
#
डिमना झील में मिला महिला का शव,मौके पर पहुंची पुलिस