Date: 27/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
SIR अभियान को लेकर झामुमो का बूथ स्तरीय प्रशिक्षण,केंद्रीय सचिव विनोद पांडे ने कहा – मतदाता सूची पुनरीक्षण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम् .....
6/10/2026 6:56:51 PM IST
111
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :-
धनबाद के टाउन हॉल में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पार्टी के केंद्रीय सचिव विनोद पांडे, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ,नीलम मिश्रा ,लखि सोरेन सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर अभियान को लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और बीएलए को प्रशिक्षित करना था। इस दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और अभियान के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यशाला में जिलेभर से पहुंचे झामुमो कार्यकर्ताओं और बूथ लेवल एजेंटों को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की बारीकियों से अवगत कराया गया। नेताओं ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय और जिम्मेदार भूमिका लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण होगी।झामुमो के केंद्रीय सचिव विनोद पांडे ने कहा कि पार्टी आगामी एसआईआर अभियान को लेकर पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने बताया कि 30 जून से शुरू होने वाली इस प्रक्रिया से पहले कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना जरूरी था ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यशाला में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने तथा आम मतदाताओं तक सही जानकारी पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नगर निगम की मनमानी के विरोध में सड़कों पर उतरे JDU कार्यकर्ता
#
धनबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुनी प्रधानमंत्री मोदी की 'मन की बात'
#
31 जुलाई को डीसी-एसपी कार्यालय घेराव की तैयारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति
#
शिक्षकों के समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, शो-कॉज नोटिस वापस लेने की मांग
#
भाजपाईयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला,कहा नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने गंभीरता दिखाई है
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भूली में रिटायर्ड शिक्षक के घर लाखों की चोरी, कार भी ले उड़े चोर
#
दीवार गिरने से बोरवेल गाड़ी के मजदूर की मौत, जल निकासी को लेकर चल रहा था बोरिंग का कार्य
#
तैलिक साहू महासभा की आमसभा में भारी विरोध के बीच राकेश साहू बने जिला अध्यक्ष
#
भरत तिवारी के गांव प्रशांत किशोर ने बयान दे कर सब को चौकाया, सीएम सम्राट चौधरी को दी चेतावनी
#
सीआईएसएफ और बीसीसीएल की संयुक्त छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध कोयला जप्त