Date: 27/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, मानस मंदिर में विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में हुआ भजन कीर्तन , प्रधानमंत्री मोदी के स्वास्थ्य की सबो ने किया कामना..
6/10/2026 6:56:51 PM IST
96
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:- केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को धनबाद में भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशेष पूजा-अर्चना कार्यक्रम आयोजित किया गया। जगजीवन नगर स्थित मानस मंदिर में धनबाद विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश की समृद्धि, विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई और केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को विकास, जनकल्याण और सुशासन का प्रतीक बताया गया। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं और गरीब, किसान, महिला एवं युवाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं सफलतापूर्वक लागू की गई हैं। राज सिन्हा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता भगवान से प्रार्थना करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें, ताकि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र और विश्व गुरु बनाने का उनका संकल्प पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि भारत को पुनः विश्व पटल पर अग्रणी राष्ट्र बनाने की दिशा में केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर रुपेश सिन्हा ,मनोज मालाकार,मुकेश पांडेय ,उमेश सिंह ,पंकज सिन्हा ,रामा सिन्हा ,रीता प्रसाद समेत सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नगर निगम की मनमानी के विरोध में सड़कों पर उतरे JDU कार्यकर्ता
#
धनबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुनी प्रधानमंत्री मोदी की 'मन की बात'
#
31 जुलाई को डीसी-एसपी कार्यालय घेराव की तैयारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति
#
शिक्षकों के समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, शो-कॉज नोटिस वापस लेने की मांग
#
भाजपाईयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला,कहा नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने गंभीरता दिखाई है
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भूली में रिटायर्ड शिक्षक के घर लाखों की चोरी, कार भी ले उड़े चोर
#
दीवार गिरने से बोरवेल गाड़ी के मजदूर की मौत, जल निकासी को लेकर चल रहा था बोरिंग का कार्य
#
तैलिक साहू महासभा की आमसभा में भारी विरोध के बीच राकेश साहू बने जिला अध्यक्ष
#
भरत तिवारी के गांव प्रशांत किशोर ने बयान दे कर सब को चौकाया, सीएम सम्राट चौधरी को दी चेतावनी
#
सीआईएसएफ और बीसीसीएल की संयुक्त छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध कोयला जप्त