Date: 11/06/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन आयोजित, बिनोद कुमार पांडे ने राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर किया प्रहार

6/11/2026 12:49:21 PM IST

17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamatara : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी की ओर से आज दुलाडडीह स्थित नगर भवन में जिला स्तरीय एक दिवसीय बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेन्द्र मुर्मू ने की, जबकि पार्टी के केंद्रीय महासचिव बिनोद कुमार पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। सम्मेलन में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला कमेटी के पदाधिकारियों, केंद्रीय समिति के सदस्यों, प्रखंड अध्यक्षों, प्रखंड सचिवों, नगर अध्यक्षों एवं नगर सचिवों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, बूथ कमेटियों को सक्रिय करने तथा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क को लेकर अपने-अपने सुझाव भी रखे। मुख्य अतिथि बिनोद कुमार पांडे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिनोद कुमार पांडे ने बताया कि एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करना होगा। उन्होंने कहा कि एस आई आर से हमारी कार्यकर्ताओं के बीच किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, वोटर लिस्ट में पात्रता रखने वाले लोगों का नाम न कटे उनके बारे में उन्हें विस्तार पूर्वक बताया गया। वहीं उन्होंने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा कि झारखंड में दो सीटों के लिए चुनाव होना है और दोनों सीट इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित है। भाजपा ने एक निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देने का काम कर रहे हैं, जो चुनावी माहौल को खराब करने और गलत संदेश देने का काम किया।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट