Date: 23/05/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गर्मी से पहले एक्शन में प्रशासन: पेयजल संकट से निपटने को क्यूआर कोड और फील्ड टीम तैयार
3/22/2026 5:54:31 PM IST
91
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:- गर्मी के मौसम में हर साल धनबाद वासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस बार जिला प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड में है। बड़ी पाइपलाइनों की मरम्मत जारी है और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए क्यूआर कोड भी जारी किया गया है। दावा है कि हर शिकायत का समाधान 72 घंटे के भीतर किया जाएगा। इस गर्मी धनबाद में पेयजल संकट से राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। शहर और ग्रामीण इलाकों में खराब पड़े बड़े पाइपलाइन की मरम्मत तेजी से की जा रही है। इसके साथ ही 'धनबाद जल सेवा' नामक वेबसाइट और क्यूआर कोड की सुविधा भी शुरू की गई है, जिससे लोग आसानी से पानी से जुड़ी अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।प्रशासन का दावा है कि शिकायत मिलते ही 72 घंटे के अंदर उसका समाधान किया जा रहा है। अब तक 1000 से अधिक चापानलों की मरम्मत की जा चुकी है। इसके लिए 20 से ज्यादा टीमें लगातार फील्ड में काम कर रही हैं और गाड़ियों के माध्यम से अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंच रही हैं।डीसी ने लोगों से अपील की है कि वे क्यूआर कोड के माध्यम से फर्जी शिकायत दर्ज न करें। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया है कि आपात स्थिति में टैंकर के जरिए पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी।डीसी ने साफ किया कि दीर्घकालिक समाधान में समय लग सकता है, लेकिन छोटी समस्याएं जैसे चापानल की मरम्मत या पाइपलाइन लीकेज को प्राथमिकता के साथ तुरंत ठीक किया जाएगा। हाल ही में नगर आयुक्त ने भी अधिकारियों के साथ बैठक कर पेयजल व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों—मुखिया और वार्ड पार्षदों से भी सहयोग की अपील की है। वहीं, नई नगर सरकार बनने के बाद मेयर संजीव सिंह ने भी पेयजल समस्या को प्राथमिकता में रखा है। ऐसे में इस बार धनबाद वासियों को उम्मीद है कि उन्हें गर्मी में पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
कोलयांचल लाइव डेक्स
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गया पहुंचे मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम, प्रभावती अस्पताल की व्यवस्थाओं को करीब से देखा
#
सदर अस्पताल में एमपीए-एससी सेवा का शुभारंभ,12 स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
#
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सदर अस्पताल में आयोजित हुआ कार्यशाला
#
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सदर अस्पताल में आयोजित हुआ कार्यशाला
#
केरुवाडूंगरी पंचायत माहवारी स्वच्छता जागरूकता की दिशा में बना नया मिशाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, कहा- इनको समझौता करना...
#
'कोयलांचल लाइव' के चौथी वर्षगांठ पर पहुंचे कई दिगज ,सभी ने दी शुभकानाएं, विधायक राज सिन्हा ने कहा ...
#
रिलीज हुआ अल्लू अर्जुन की फिल्म Raaka का फर्स्ट लुक, बॉक्स ऑफिस पर मचेगी तबाही
#
अंडर 17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार के पहलवान निखिल कुमार को मोमेंटों देकर किया गया सम्मानित,निखिल कुमार को बधाई देने पहुँच रहे लोग
#
रामनवमी पर हनुमान मंदिर में हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु,जय श्रीराम के उद्घोष से भक्तों में दिखी गहरी आस्था