Date: 20/05/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

वीर कुंअर सिंह विश्वविद्यालय ने एससी/एसटी छात्रों से नामांकन शुल्क वसूली पर माँगा स्पष्टीकरण 

5/19/2026 5:32:51 PM IST

48
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara  : वीर कुंअर सिंह विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग ने जन सहकारी  डिग्री महाविद्यालय (बराप) के प्राचार्य से एससी/एसटी वर्ग के छात्रों से नामांकन मद में शुल्क लिए जाने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा की है। विश्वविद्यालय ने गत 11 अप्रैल को पत्र जारी कर कहा है कि पूर्व में जारी आदेश संख्या DSW/59/24, दिनांक 14.06.2024 के तहत स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि एससी/एसटी वर्ग के छात्रों एवं सभी कोटियों की छात्राओं से नामांकन मद में किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके बावजूद संबंधित महाविद्यालय द्वारा शुल्क वसूली की शिकायत विश्वविद्यालय को प्राप्त हुई है। पत्र में छात्र कल्याण अध्यक्ष ओपी राय ने प्राचार्य से पूछा है कि विश्वविद्यालय के आदेश के विपरीत एससी/एसटी छात्रों एवं सभी कोटि की छात्राओं से शुल्क क्यों लिया गया? साथ ही पूरे प्रकरण पर सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण विश्वविद्यालय से माँगा गया है। 
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट