Date: 03/06/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सशक्त फाउंडेशन की निःशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू, जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
6/2/2026 1:52:45 PM IST
27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर में समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सशक्त फाउंडेशन ने निःशुल्क एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा का उद्देश्य उन जरूरतमंद मरीजों तक समय पर सहायता पहुंचाना है, जिन्हें अक्सर एंबुलेंस की अनुपलब्धता या देरी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिला परिसर स्थित जयप्रकाश उद्यान पार्क के समीप आयोजित कार्यक्रम में फाउंडेशन के सचिव गौरव शर्मा ने फीता काटकर और पूजा-अर्चना कर एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्था के सदस्य, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गौरव शर्मा ने बताया कि संस्था लंबे समय से मानव सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। विभिन्न क्षेत्रों से लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि सरकारी एंबुलेंस सेवाओं पर अत्यधिक दबाव के कारण कई बार मरीजों को समय पर वाहन उपलब्ध नहीं हो पाता। इसी समस्या को देखते हुए यह निःशुल्क सेवा शुरू की गई है। फाउंडेशन के अनुसार यह सेवा नगर निगम क्षेत्र के सभी 45 वार्डों के लोगों के लिए पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। एंबुलेंस मरीजों को उनके घर से सदर अस्पताल तक पहुंचाएगी। हालांकि अस्पताल से घर वापस लाने की सुविधा इसमें शामिल नहीं होगी। संस्था ने स्पष्ट किया है कि एंबुलेंस में लाइफ सपोर्ट सिस्टम या मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था नहीं होगी, लेकिन मरीजों को सुरक्षित और शीघ्र अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस सेवा का लाभ लेने के लिए मरीज या उनके परिजनों को आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा। आपात स्थिति में लोग 9288499646 पर संपर्क कर सकते हैं। यह सेवा सप्ताह के सातों दिन और 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। समय पर इलाज की आवश्यकता को देखते हुए यह पहल क्षेत्र के लोगों के लिए राहतकारी साबित हो सकती है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत बना केरूवाडूंगरी
#
समाजसेवी हरेलाल महतो ने पेश की मानवता की मिसाल,अस्पताल के खराब पड़े चापानल को कराया ठीक , पेयजल समस्या हुई दूर
#
डीसी ने किया नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण,ओपीडी समेत कई विभागों की ली जानकारी ,कहा ...
#
निशुल्क डेंटल जांच शिविर का आयोजन,सैकड़ो महिलाएं युवा तथा बुजुर्गो ने उठाया लाभ
#
गया पहुंचे मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम, प्रभावती अस्पताल की व्यवस्थाओं को करीब से देखा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
उप प्रमुख अनिरुद्ध यादव के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव,साधना देवी बनी नई उप प्रमुख
#
निशुल्क डेंटल जांच शिविर का आयोजन,सैकड़ो महिलाएं युवा तथा बुजुर्गो ने उठाया लाभ
#
ईद धूम-धाम से मनाया गया...
#
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिलाओ ने बढ़ चढ़ कर लिया भाग ,सांसद विधुत वरण महतो ने कहा ...
#
अरिजीत सिंह ने क्यों लिया रिटायरमेंट, म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने बताई सच्चाई