Date: 13/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
स्टोन क्रशर-खनन परियोजना पर बंटे ग्रामीण, रोजगार बनाम पर्यावरण की छिड़ी बहस
6/13/2026 5:32:53 PM IST
13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: जमशेदपुर के पटमदा प्रखंड के कांकु गांव में प्रस्तावित स्टोन क्रशर और खनन परियोजना को लेकर ग्रामीणों के बीच मतभेद अब धीरे धीरे बढ़ने लगा है। जहां एक ओर कुछ लोग पर्यावरणीय प्रभाव को लेकर विरोध कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर रैयत और स्थानीय ग्रामीण इसे रोजगार और विकास की उम्मीद के तौर पर देख रहे हैं। खनन परियोजना को लेकर ग्रामीण दो गुटों में बंट गए हैं। एक पक्ष पर्यावरण और जनजीवन पर संभावित असर को देखते हुए परियोजना का विरोध कर रहा है और स्वीकृति प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग कर रहा है। वहीं दूसरी ओर कई रैयत परिवार और स्थानीय लोग उद्योग के समर्थन में आगे आए हैं। इन ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि क्षेत्र लंबे समय से आर्थिक रूप से पिछड़ा है और रोजगार की कमी के कारण युवाओं को पलायन करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि परियोजना से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, स्थानीय विकास को गति मिलेगी और बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा। उनका यह भी कहना है कि 33 रैयत परिवारों ने अपनी जमीन उद्योग के लिए दी है और इससे क्षेत्र में सड़क, बिजली और शिक्षा जैसी सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उद्योग क्षेत्र तक बेहतर सड़क बनाई जाए और स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दी जाए। फिलहाल इस परियोजना को लेकर गांव में दो राय साफ नजर आ रही हैं—एक तरफ विकास और रोजगार की उम्मीद, तो दूसरी तरफ पर्यावरणीय चिंता। प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर अब सभी की नजरें टिकी हैं।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जीएम कार्यालय में यूनियन की बैठक, जन समस्याओं पर सकारात्मक पहल का भरोसा
#
ज्ञान की नई उड़ान, 10 मॉडर्न स्मार्ट लाइब्रेरी का होगा निर्माण
#
विकास की नई उड़ान: 172 करोड़ के टेक्नोलॉजी सेंटर का होगा भूमि पूजन, अत्री को मिलेगी नई पहचान
#
सड़क हादसे में शहीद दरोगा नीरज कुमार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, नम आंखों से उमड़ा जनसैलाब
#
दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, स्वास्थ्य मंत्री की अनुपस्थिति बनी चर्चा का विषय
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
Raja Shivaji फिल्म को लेकर चर्चा तेज़, एडवांस बुकिंग हुई चालू
#
रामनवमी को लेकर बाजारों में चहल- पहल
#
प्रशिक्षण के दौरान उपायुक्त ने किया सहियाओं को प्रेरित
#
सड़क पर कब्जा और अवैध वसूली ने ली ASI की जान? प्रशासन पर उठे सवाल
#
संतोष बने हरिहरपुर थाना प्रभारी, शुद्धाशु को ईस्ट बसुरिया की कमान