Date: 15/06/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

उद्घाटन से पहले ही करोड़ो के लागत से बनी निबंधन कार्यालय की दीवारो  में पड़ी दरारे!

2/21/2026 4:33:19 PM IST

96
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मुंगेर:- मुंगेर के हवेली खड़गपुर प्रखण्ड मे एक करोड़ साठ लाख रुपए कि लागत से नव निर्मित निबंधन कार्यालय बनकर तैयार, परन्तु उद्घाटन के पूर्व ही नव निर्मित निबंधन कार्यालय भवन के दीवारों पर पड़ी दरारें, कल यानी के 22 फरबरी को सुबह लगभग दस बजे बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी इस भवन का करेंगे उद्घाटन। मुंगेर मे 22फरबरी को सुबह लगभग दस बजे हवेली खड़गपुर प्रखण्ड स्थित नव निर्मित निबंधन कार्यालय भवन का उद्घाटन माननीय बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी करने जा रहे है परंतु इस भवन के उद्घाटन के पूर्व ही भवन कि दीवारों पर कई जगहों पर दरारें नजर आने लगी है जिससे भवन कि गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो गया है। बावजूद इसके संवेदक द्वारा इन दरारों को रंगाई पुताई करके ढांक दिया गया है और जब इस सम्बन्ध मे भवन निर्माण विभाग के ई० ई० से पूछा गया और इस मामले से संबंधी इलेक्ट्रॉनी साक्ष्य दिया गया तो बावजूद इसके मामले कि छानबीन के बजाए उल्टा उन्होंने पत्रकारों से ही सवाल करने लगे और मामले मे लीपा पोती करते नजर आए। जबकि इस भवन कि रंगाई पुताई करने वाले व्यक्ति ने कैमरा के सामने बताया कि दरारों को ढांक ने के लिए संवेदक ने कहा है।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट