Date: 15/06/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस केंद्र में प्रशिक्षु सिपाहियों की दीक्षांत परेड संपन्न, डीआईजी ने दिलाई शपथ
6/15/2026 1:52:38 PM IST
31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मुंगेर: मुंगेर पुलिस केंद्र में सोमवार को 196 प्रशिक्षु सिपाहियों की दीक्षांत परेड समारोह का भव्य आयोजन किया गया। बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुंगेर क्षेत्र के राकेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान प्रशिक्षु जवानों ने अनुशासन, समर्पण और प्रशिक्षण का शानदार प्रदर्शन करते हुए आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। दीक्षांत परेड के दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों ने कदमताल करते हुए अतिथियों को सलामी दी। डीआईजी राकेश कुमार ने परेड का निरीक्षण किया और जवानों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को संविधान के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में डीआईजी ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने जवानों से आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा मानवाधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। समारोह में सैयद इमरान मसूद समेत कई पुलिस पदाधिकारी, प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु सिपाहियों को सम्मानित भी किया गया। दीक्षांत परेड के दौरान पूरा पुलिस केंद्र देशभक्ति, अनुशासन और उत्साह के माहौल से गूंजता रहा। कार्यक्रम के साथ ही 196 प्रशिक्षु सिपाहियों ने प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस सेवा में अपने नए दायित्वों की ओर कदम बढ़ाया।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
तीन दिवसीय श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा का हुआ शुभारंभ, भक्तिमय माहौल में जुटे श्रद्धालु
#
बाप बेटे का रिश्ता हुआ कलंकित, बेटे ने ही की है बाप की हत्या, लेकिन क्यों?
#
नेपाल जा रहे पूर्व मुखिया परिवार की स्कॉर्पियो और ट्रक की हुई, दो बच्चों समेत सात घायल
#
जब तक सूरज चांद रहेगा शुभम तेरा नाम रहेगा, शाहीद का शव आते ही नारे से गूंजा जहानाबाद
#
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर आरा जंक्शन पर उमड़ी भीड़, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात
#
उद्घाटन से पहले ही करोड़ो के लागत से बनी निबंधन कार्यालय की दीवारो में पड़ी दरारे!
#
कोयलांचल लाइव खबर का असर: बेड़वा टोला में पेयजल संकट पर जागा प्रशासन,शुरू हुई डीप बोरिंग
#
एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर रुपयों की ठगी करने वाला को पुलिस ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार
#
रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रायल सफल, राजधानी सहित एक दर्जन ट्रेनें चलेंगी इस रूट से