Date: 16/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कोरोना काल में दर्ज झूठे मुकदमे के खिलाफ साहू को ज़िन्दा जंग में बड़े मुक़दमे में मिला न्याय
6/16/2026 3:25:04 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Saraikela
: रांची उच्च न्यायालय ने 15 जून 2026 को पत्रकार बसंत कुमार साहू के विरुद्ध चौका थाना में दर्ज आपराधिक मामला निरस्त कर दिया। संयोगवश यह दिन उनका जन्मदिन भी है, जिससे यह निर्णय उनके साथ-साथ पत्रकार समुदाय के लिए भी विशेष रूप से महत्वपूर्ण और उत्साहवर्धक बन गया। जानकारी के अनुसार, कोरोना काल के दौरान सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड स्थित पुराणडीह में दो व्यक्तियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पत्रकार बसंत साहू ने तत्कालीन उपायुक्त अंजनेयुल डोडे से मोबाइल फोन पर बातचीत की थी और उस बातचीत की रिकॉर्डिंग के आधार पर समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद उपायुक्त की शिकायत पर चौका थाना में कांड संख्या 24/2020, दिनांक 23/05/2020 दर्ज किया गया। मामले की कार्यवाही के दौरान पत्रकार साहू को तत्कालीन थाना प्रभारी सत्यवीर कुमार द्वारा बिना किसी औपचारिक कानूनी नोटिस के जेल भेज दिया गया था। इस कार्रवाई को लेकर देशभर के पत्रकारों में आक्रोश फैल गया और कई स्थानों पर पत्रकारों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराया। घटना की विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा भी आलोचना की गई थी। बसंत साहू ने रांची स्थित वरिष्ठ अधिवक्ता ए. सहानी के माध्यम से झारखंड उच्च न्यायालय में Cr.M.P. 4348/2022 याचिका दायर की थी। सुनवाई के बाद माननीय उच्च न्यायालय ने संबंधित मुकदमा निरस्त कर दिया। फैसले के बाद बसंत साहू ने कहा कि यह केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे पत्रकार समुदाय की जीत है। उन्होंने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और पत्रकारिता की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय बताया। इस अवसर पर AISMW के राष्ट्रीय सलाहकार प्रितम सिंह भाटिया, पत्रकार सुजीत साहू, रामकृष्ण महतो, भाजपा संगठन मंत्री पप्पू वर्मा, चंदन वर्मा, कमल उरांव, रामलाल मांझी, उपेंद्र महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बसंत साहू का जन्मदिन भी मनाया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। प्रितम सिंह भाटिया ने इस निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे न्याय की जीत बताया।
सरायकेला से कोयलांचल लाइव के लिए बसंत कुमार साहु की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जंगल में हुई में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद
#
NEET पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, टेलीग्राम पर रोक की चर्चा से हड़कंप
#
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर पूर्व मध्य रेल की बड़ी पहल, अभ्यर्थियों के लिए 30 से अधिक परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की व्यस्था
#
ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने सड़कों पर उतरे सिटी एसपी ललित मीणा, साकची के टेंपो स्टैंडों का किया निरीक्षण
#
7.5 सीजीपीए अनिवार्यता के खिलाफ आइसा का वीकेएसयू में प्रदर्शन, कुलपति का घेराव
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हुआ जानलेवा हमला ,जाँच में जुटी पुलिस
#
केन्या के एथलीट Sebastian Sawe ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2 घंटे के अंदर पूरा किया मैरानथन
#
ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई, एक दूसरे दी ईद की मुबारकबाद
#
सीएम योगी ने किया एलान, यूपी पुलिस में 1 लाख नौकरियों की देंगे सौगात
#
गैंगरेप मामले में पुलिस ने 10 को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ ,पुलिस ने कहा ...