Date: 16/06/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जंगल में हुई में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

6/16/2026 3:25:04 PM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : गया में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियान के तहत गया जिले के लुटुआ थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। सीआरपीएफ की 47वीं बटालियन और लुटुआ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने डुमरी गांव के जंगलों में सर्च अभियान चलाकर हथियार एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की है। सहायक कमांडेंट राजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के दौरान जंगल में छिपाकर रखी गई -भरमार गन,  एके-47 का खाली खोखा, इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, बैटरी, डेटोनेटर वायर, हथियारों की सफाई में उपयोग होने वाला सामान तथा लगभग 20 मीटर लंबा इलेक्ट्रिक वायर बरामद किया गया। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि नक्सली संगठन अक्सर पुलिस और सुरक्षा बलों की कार्रवाई से बचने के लिए हथियार एवं विस्फोटक सामग्री को जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में छिपाकर रखते हैं। बरामद सामग्री से संकेत मिलता है कि क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियों पर सुरक्षा बल लगातार नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि समय पर की गई इस कार्रवाई से किसी संभावित अप्रिय घटना की आशंका को टालने में सफलता मिली है। बरामद सामान को लुटुआ थाना के सुपुर्द कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए  मनोज कुमार की रिपोर्ट