Date: 15/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर पूर्व मध्य रेल की बड़ी पहल, अभ्यर्थियों के लिए 30 से अधिक परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की व्यस्था
6/16/2026 12:09:18 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। रेलवे प्रशासन द्वारा गत 14 जून को आयोजित परीक्षा के दौरान 19 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया था, जिसमें दानापुर मंडल की ओर से 12 स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी, बता दे कि अभ्यर्थियों की बढ़ती संख्या और यात्रा सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने 16 एवं 17 जून 2026 को भी 30 से अधिक परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। रेलवे का उद्देश्य है कि परीक्षार्थियों को समय पर और सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पटना से नरकटियागंज, भभुआ और गया के लिए भी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इसके अलावा बक्सर, किऊल, राजगीर, बख्तियारपुर, बेतिया, दरभंगा और हाजीपुर के बीच भी विशेष ट्रेनों का संचालन निर्धारित किया गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सभी प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है तथा भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों और अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंचें और रेलवे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे की यह पहल हजारों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी साबित होगी, जिससे उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
BCCL में फिर धंसी जमीन ,मची अफरा तफरी ,श्री इंफ़्रा आउटसोर्सिंग कंपनी की लापरवाही आई सामने
#
मवेशी लदे 5 वाहनों को पुलिस ने पकड़ा जिम्मेनामा पर सुरक्षित जगह पर भेजा ....
#
अवैध कोयला खनन के दौरान धंसी चाल,तीन की मौत समेत दर्जनों दबे होने की अंशका.....
#
हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग के प्रदूषण के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू, ग्रामीणों ने उठाई आवाज
#
एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन ,डीसी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बकरीद पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस प्रशासन पूरी तरह है सतर्क
#
मरीन ड्राइव पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की दो बार टक्कर से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त
#
JPSC बहाली विवाद पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा बयान, बोले- छात्रों की मांग पर सरकार ने की कार्रवाई
#
PM के सलाहकार तरुण कपूर ने मूनीडीह CBM परियोजना का किया निरीक्षण, गैस बिक्री को लेकर किया बड़ा ऐलान!
#
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर पूर्व मध्य रेल की बड़ी पहल, अभ्यर्थियों के लिए 30 से अधिक परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की व्यस्था