Date: 17/06/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस मुठभेड़ में युवक को लगी गोली, पुलिस अभिरक्षा में ईलाज जारी
6/17/2026 2:47:45 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: भोजपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पिछले कई दिनों से पुलिस के लिए सिरदर्द बना मानसिक रूप से बीमार युवक आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। शाहपुर थाना क्षेत्र में हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद आज सुबह पुलिस और युवक के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें युवक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मानसिक रूप से बीमार अमन तिवारी ने मंगलवार शाम पुलिस बल पर पिस्तौल तान दी थी, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। युवक को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी, लेकिन वह पुलिस को चकमा देता रहा। बुधवार की सुबह शाहपुर और जगदीशपुर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए युवक की घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख अमन तिवारी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें युवक के पैर में तीन गोलियां लगीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पुलिस अभिरक्षा में उसका उपचार चल रहा है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल घायल युवक की स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है। वहीं पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक के पास हथियार कहां से आया और उसने पुलिस पर फायरिंग क्यों की।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मुख्यमंत्री के निर्देश बेअसर! सरकारी दफ्तरों में लगे प्याऊ, लेकिन घड़े पड़े हैं खाली
#
शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, कंटेनर से 3087 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
#
8 लेन सड़क पर फिर मंडराया खतरा, पाइपलाइन लीकेज से बना बड़ा गड्ढा
#
गोलीकांड में बड़ा खुलासा: दोस्त ही निकला कातिल, देवदास गौड़ की मौत के बाद हत्या का केस दर्ज
#
रिश्ता हुआ शर्मसार : पिता पर लगा पुत्र को जहर खिलाकर मारने का आरोप !
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
12वीं विज्ञान संकाय में100 प्रतिशत अंकों के साथ .शांभवी तिवारी ने बनीं नेशनल टॉपर ,परिवार और लोगो में खुशी का माहौल
#
चैती छठ पर्व को लेकर पटना गया रेलखंड पर आरपीएफ ने चलाया संघन जांच अभियान,संदिग्ध गतिविधि पर राखी गई कड़ी नजर ...
#
इंडियन बैंक शाखा में हुआ हादसा, गार्ड की चली बंदूक, रिकवरी एजेंट की हुई मौत
#
जीएम कार्यालय में यूनियन की बैठक, जन समस्याओं पर सकारात्मक पहल का भरोसा
#
दुकानों में सजा भगवा और श्रीराम के झंडे