Date: 17/06/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मुख्यमंत्री के निर्देश बेअसर! सरकारी दफ्तरों में लगे प्याऊ, लेकिन घड़े पड़े हैं खाली
6/17/2026 2:47:45 PM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी सरकारी कार्यालयों में प्याऊ लगाने का निर्देश दिया था। मकसद था कि सरकारी काम से आने वाले लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। लेकिन धनबाद जिले में कई जगहों पर यह व्यवस्था सिर्फ कागजों और तस्वीरों तक सीमित नजर आ रही है। धनबाद मिश्रित कार्यालय समेत कई सरकारी दफ्तरों में प्याऊ तो लगाए गए हैं, लेकिन घड़े खाली पड़े हैं। ऐसे में लोग पानी की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं और निराश होकर लौट जाते हैं। झारखंड के अधिकांश सरकारी कार्यालयों में मुख्यमंत्री के निर्देश पर लगाए गए प्याऊ लोगों की प्यास बुझा रहे हैं। लेकिन धनबाद जिले में कई सरकारी कार्यालयों की तस्वीर अलग है। यहां प्याऊ के नाम पर घड़े तो रखे गए हैं, मुख्यमंत्री की तस्वीर भी लगाई गई है, लेकिन उनमें पानी नहीं है। खाली घड़े देखकर साफ प्रतीत होता है कि व्यवस्था केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। एगारकुंड प्रखंड कार्यालय हो या धनबाद का मिश्रित भवन, कई स्थानों पर लोगों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। भीषण गर्मी में दूर-दराज से आने वाले नागरिकों को राहत मिलने के बजाय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सरकार की मंशा अच्छी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण उसका लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। जब इस मामले में अधिकारियों से सवाल किया गया तो उनका कहना था कि सुबह घड़ों में पानी भर दिया जाता है, लेकिन दिनभर लोगों के उपयोग के कारण पानी खत्म हो जाता है। हालांकि सवाल यह उठता है कि यदि पानी खत्म हो जाता है तो उसे दोबारा भरने की जिम्मेदारी किसकी है। क्या केवल घड़े रख देना ही व्यवस्था पूरी करना माना जाएगा? गर्मी के इस मौसम में पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा का अभाव प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि आम लोगों को वास्तविक राहत देने के लिए होना चाहिए। लेकिन मौजूदा हालात में कई कार्यालयों में यह व्यवस्था अपने उद्देश्य से भटकती नजर आ रही है। सरकार की योजना लोगों को राहत देने के लिए है, लेकिन यदि जिम्मेदार अधिकारी इसकी निगरानी नहीं करेंगे तो ऐसी व्यवस्थाएं केवल फोटो और औपचारिकता तक ही सीमित रह जाएंगी। अब देखना होगा कि प्रशासन इस ओर कब तक गंभीर कदम उठाता है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, कंटेनर से 3087 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
#
8 लेन सड़क पर फिर मंडराया खतरा, पाइपलाइन लीकेज से बना बड़ा गड्ढा
#
गोलीकांड में बड़ा खुलासा: दोस्त ही निकला कातिल, देवदास गौड़ की मौत के बाद हत्या का केस दर्ज
#
रिश्ता हुआ शर्मसार : पिता पर लगा पुत्र को जहर खिलाकर मारने का आरोप !
#
पुलिस मुठभेड़ में युवक को लगी गोली, पुलिस अभिरक्षा में ईलाज जारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
12वीं विज्ञान संकाय में100 प्रतिशत अंकों के साथ .शांभवी तिवारी ने बनीं नेशनल टॉपर ,परिवार और लोगो में खुशी का माहौल
#
चैती छठ पर्व को लेकर पटना गया रेलखंड पर आरपीएफ ने चलाया संघन जांच अभियान,संदिग्ध गतिविधि पर राखी गई कड़ी नजर ...
#
इंडियन बैंक शाखा में हुआ हादसा, गार्ड की चली बंदूक, रिकवरी एजेंट की हुई मौत
#
जीएम कार्यालय में यूनियन की बैठक, जन समस्याओं पर सकारात्मक पहल का भरोसा
#
दुकानों में सजा भगवा और श्रीराम के झंडे