Date: 22/06/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मुहर्रम को लेकर प्रशासन हुई अलर्ट, टाउनहॉल में हुई शांति समिति की बैठक

6/22/2026 2:55:55 PM IST

21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर धनबाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी को लेकर सोमवार को धनबाद के न्यू टाउनहॉल में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार सहित टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो सहित जिला प्रशासन के अन्य कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारी, डीएसपी, संबंधित विभागों के पदाधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों से आए शांति समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रशासन की ओर से मुहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। डीसी आदित्य रंजन ने साफ कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अशांति फैलाने या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और सुझावों को प्रशासन के सामने रखा, जिस पर समाधान का भरोसा दिया गया।
 
अनु शर्मा कोयलांचल लाइव डेस्क