Date: 18/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नीट परीक्षा को लेकर हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आम आदमी पार्टी ने गांधी सेवा सदन में की सफलता की प्रार्थना
6/21/2026 12:05:28 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद जिले में नीट परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। जिले के 7 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं, कदाचार मुक्त परीक्षा और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधी सेवा सदन पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर प्रार्थना सभा का आयोजन किया। नीट परीक्षा को लेकर धनबाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। वरीय पुलिस अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव ने बताया कि कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए सभी सेंटरों पर तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ परीक्षा केंद्रों की गहन जांच भी की गई है। उन्होंने परीक्षार्थियों से अपील की कि वे किसी भी तरह की चिंता छोड़कर पूरी एकाग्रता के साथ परीक्षा पर ध्यान दें। वहीं नीट परीक्षा के सफल संचालन को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधी सेवा सदन पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर दीप जलाया और माल्यार्पण कर प्रार्थना की। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर सुमन ने कहा कि देशभर में होने वाली नीट परीक्षा के सफल संचालन और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं से कई छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ, इसलिए इस बार परीक्षा पूरी पारदर्शिता और कदाचार मुक्त तरीके से हो, यही कामना है। उन्होंने कहा कि सरकार को पेपर लीक मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए थी। छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए परीक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की जरूरत है। वहीं आम आदमी पार्टी के जोनल प्रभारी विधान चंद्र राय ने भी कहा कि छात्र मेहनत के दम पर अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं, इसलिए परीक्षा व्यवस्था निष्पक्ष और सुरक्षित होना जरूरी है। फिलहाल धनबाद में नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
अनु शर्मा कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
परीक्षा रद्द करना स्थायी समाधान नहीं, भर्ती प्रक्रिया में रिफॉर्म जरूरी- देवेंद्र नाथ महतो
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
जाहेर स्थान को बचाने ग्रामीणों की प्रशासन से गुहार
#
जेपीएससी-जेएसएससी मामले में CBI जांच की मांग पर बाबूलाल मरांडी का हमला
#
बारिश ने खोली आरा जंक्शन की पोल, दोनों मुख्य द्वार पर जलजमाव से यात्री परेशान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
CM आवास के बाहर बढ़ी सुरक्षा, सैकड़ों जवान तैनात; BJP नेताओं को हिरासत में लिया
#
बेटी की डोली उठे 24 घंटे भी नहीं हुवे थे उठ गई पिता की अर्थी, बेटे ने की...
#
नीट परीक्षा को लेकर हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आम आदमी पार्टी ने गांधी सेवा सदन में की सफलता की प्रार्थना
#
DMTF की बड़ी कार्रवाई: एना और कतरास कोलियरी में 40 वाहन जब्त, जांच के बाद होगी कानूनी प्रक्रिया
#
मगध रेंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,चार साल बाद अपहृत बच्चा शिवा पांडे सकुशल हुआ बरामद