Date: 22/06/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 नगर निगम ने शुरू किया नशा मुक्ति अभियान, मानव श्रृंखला बनाकर दिया जागरूकता का संदेश

6/22/2026 2:55:55 PM IST

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : राज्य सरकार के निर्देश पर पूरे झारखंड में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत धनबाद नगर निगम ने भी जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। सोमवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मियों ने नशा मुक्ति की शपथ ली और मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से बचने का संदेश दिया। धनबाद नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नशे के खिलाफ एकजुटता दिखाई। इस दौरान सभी ने संकल्प लिया कि वे खुद नशे से दूर रहेंगे और समाज के लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए जागरूक करेंगे। उप नगर आयुक्त संदीप अनुराग ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज बनाने के लिए हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। नगर निगम की ओर से बताया गया कि अभियान के तहत आने वाले दिनों में रैली, जनसंपर्क अभियान और अन्य जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाया जाएगा। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे नशे का त्याग कर स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
 
अनु शर्मा कोयलांचल लाइव डेस्क